1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. LIVE: SIR के विरोध में CJP का प्रोटेस्ट मार्च आज, अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना; जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया
Live now

LIVE: SIR के विरोध में CJP का प्रोटेस्ट मार्च आज, अभिजीत दीपके मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना; जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP के प्रदर्शन को लेकर राजधानी में हलचल तेज है। राजधानी की हर सीमा पर कड़ा पहरा है। दिल्ली आने और दिल्ली से जाने वाली कई ट्रेनें कैंसिल करने के साथ ही 45 मेट्रो स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदर्शन से जुड़े हर बड़े अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ।

जंतर-मंतर पर पुलिस का...- India TV Hindi
Image Source : PTI जंतर-मंतर पर पुलिस का कड़ा पहरा।

SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रोटेस्ट होने जा रहा है। हालांकि दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है बावजूद इसके CJP नेताओं ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले की किलेबंदी कर दी है। पूरी राजधानी में 26 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है। नई दिल्ली जिले में 300 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी बॉडी वॉर्मर कैमरों से लैस हैं।

जंतर-मंतर के 4 किमी दायरे में इंटरनेट बंद

साथ ही जंतर-मंतर के 4 किलोमीटर की दायरे में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। 45 मेट्रो स्टेशन पर एंट्री एग्जिट की सुविधा बंद है। दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस एक-एक शख्स की जांच कर रही है। दिल्ली में जगह-जगह लाउडस्पीकर लगाए गए हैं और अनाउंसमेंट के जरिए लोगों को बताया जा रहा है कि आज के प्रदर्शन को परमिशन नहीं दी गई है। अनाउंसमेंट में लोगों से अपील की जा रही है कि वे विरोध के लिए इकट्ठा न हों, नारे न लगाएं और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान न पहुंचाएं।

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 30 से 40 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पकड़ा गया है। वहीं, कुछ लोगों के घरों के बाहर निगरानी रखी जा रही है।

Live updates : CJP Protest LIVE Updates

  • 8:35 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

    दिल्ली पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, जो यहां CJP के विरोध-प्रदर्शन के लिए जंतर-मंतर पर इकट्ठा होने लगे थे।

    जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम से दिल्ली आने वाली गाड़ियों की जांच की जा रही है।  चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है।

     

     

  • 8:14 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    अभिजीत दीपके दिल्ली के लिए मुंबई से रवाना

    कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके आज जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हुए।

  • 8:08 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    CJP प्रोटेस्ट को लेकर पूरी दिल्ली अलर्ट पर

    CJP के प्रोटेस्ट को लेकर पूरी दिल्ली अलर्ट पर है। जंतर मंतर में पुलिस की भारी तैनाती है। BNS की धारा 163 लगा दी गई है तो कर्तव्य पथ से लेकर संसद मार्ग, मंडी हाउस और आया नगर तक जगह-जगह पुलिस की तैनाती है व बैरिकेड्स लगे हैं। 

    दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। इसके साथ कोई भी शख्स दिल्ली के बाहर से राजधानी में प्रदर्शन के लिए दाखिल न हो सके इसके भी इंतजाम किए गए हैं। आज CJP के विरोध प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। फिरोज शाह रोड और मंडी हाउस पर RAF को तैनात किया गया है। वीडियो में देखें जनपथ, ली मेरिडियन इलाके और संसद मार्ग पुलिस स्टेशन क्षेत्र का हाल।

     

  • 7:59 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    पूरे परिवार के साथ प्रोटेस्ट में शामिल होंगे अरविंद केजरीवाल

    जंतर-मंतर पर आज होने वाले CJP के प्रोटेस्ट में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। केजरीवाल ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि वह अपने पूरे परिवार के साथ लोकतंत्र बचाने की लड़ाई में हिस्सा लेने जंतर-मंतर पहुंचेंगे। उन्होंने कहा, ''ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की पूरा देश मांग कर रहा है। मैं पूरे देश के लोगों से अपील करता हूं ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग जंतर-मंतर जाएं। ये किसी एक व्यक्ति या पार्टी की बात नहीं है, ये देश की बात है।''

  • 7:54 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    अखिलेश यादव ने दिया प्रोटेस्ट को समर्थन

    सपा मुखिया अखिलेश यादव का जंतर-मंतर पर होने वाले सीजेपी प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया है। अखिलेश ने अपने X अकाउंट पर लिखा...

    किसीके रोके नहीं रुकेगा
    अब दिल्ली में देश जुटेगा!

    हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं। भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताक़त के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा।

    माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद
    पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमख़म
    यहाँ हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद
    हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग

  • 7:21 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

    ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही प्रभावित इलाकों की ओर जाएं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और एयरपोर्ट जाने वाले लोग घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें, ताकि उन्हें रास्ते में परेशानी न हो। वर्ना आप दिल्ली के ट्रैफिक में फंस सकते हैं। ट्रैफिक से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट traffic.delhipolice.gov.in और सोशल मीडिया अकाउंट @dtptraffic देख सकते हैं। किसी भी तरह की मदद के लिए ट्रैफिक पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 1095 और 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • 7:20 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

    दिल्ली पुलिस ने आज आम लोगों को लिए ट्रैफिक एडवाजरी भी जारी की है। सुबह 6 बजे से कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं। एडिशनल सीपी दिनेश गुप्ता का कहना है कि हालात को देखते हुए ट्रैफिक डायवर्जन में बदलाव किए जा सकते हैं। संभव हो तो गैर जरूरी यात्रा से बचें।

    ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, शंकर रोड-वंदे मातरम टी-पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड, गुरु नानक चौक और कनॉट प्लेस के आसपास ट्रैफिक प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, लोधी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, सम्राट होटल गोल चक्कर, भीकाजी कामा प्लेस, मोती बाग फ्लाईओवर, जनपथ-टालस्टॉय रोड चौराहा, रेल भवन, संसद मार्ग, पटेल चौक, गोल डाकखाना और आरएमएल अस्पताल के आसपास भी ट्रैफिक में बदलाव हो सकता है।

     

  • 7:18 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    दिल्ली से सटे बॉर्डर पर अलर्ट, पुलिस के साथ BSF के जवान भी तैनात

    सीजेपी के प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली से सटे बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। यूपी पुलिस ने दिल्ली-नोएडा और दिल्ली- गाजियाबाद से लगने वाले गाजीपुर चिल्ला बॉर्डर और कालिंदी कुंज में गाड़ियों की तलाशी जारी है। इन बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने भी निगरानी कड़ी कर दी है। चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस और नोएडा पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी तैनात हैं। वहीं, दिल्ली-हरियाणा से लगने वाले टिकरी, बदरपुर, कापसहेड़ा और सिंघु बॉर्डर पर गाड़ियों की तलाशी के बाद ही आगे जाने दिया जा रहा है।

  • 7:13 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    बसों पर भी पड़ेगा असर

    दिल्ली पुलिस ने CJP के प्रदर्शन को देखते हुए सभी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस उन सभी बसों और गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री नहीं देगी जो नई दिल्ली इलाके में प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लोगों को लेकर जा रही होंगी। राजधानी के सभी बॉर्डर पर ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है

     

  • 7:12 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    ये 45 मेट्रो स्टेशन आज बंद

    दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए हालात सामान्य होने तक दिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशन बंद रहेंगे। दिल्ली पुलिस ने DMRC को लेटर लिखा था, जिसके बाद दिल्ली मेट्रो ने 45 स्टेशनों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। डीएमआरसी ने उन 45 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट भी जारी कर दी है जिन्हें बंद रखा जाएगा।

    हालात सामान्य होने तक ये स्टेशन बंद रखे जाएंगे-

    • जनपथ
    • पटेल चौक
    • केंद्रीय सचिवालय
    • लोक कल्याण मार्ग
    • राजीव चौक
    • नई दिल्ली
    • सेवा तीर्थ (उद्योग भवन)
    • मंडी हाउस
    • बारा खंबा रोड
    • आईटीओ
    • दिल्ली गेट
    • खान मार्केट
    • आर.के. आश्रम मार्ग
    • झंडेवालान
    • सुप्रीम कोर्ट
    • इंद्रप्रस्थ
    • शिवाजी स्टेडियम
    • आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें)
    • हौज खास
    • जोरबाग
    • लाजपत नगर
    • जंगपुरा
    • आश्रम
    • जामिया मिल्लिया इस्लामिया
    • चावड़ी बाज़ार
    • जामा मस्जिद
    • करोल बाग
    • राजेंद्र प्लेस
    • विश्वविद्यालय
    • कश्मीरी गेट
    • इंद्रलोक
    • जी.टी.बी. नगर
    • नेताजी सुभाष प्लेस
    • आजादपुर
    • जहांगीर पुरी
    • हैदरपुर बादली मोड़
    • मजलिस पार्क
    • सीलमपुर
    • मौजपुर-बाबरपुर
    • जफराबाद
    • वेलकम
    • यमुना विहार
    • खजूरी खास
    • शाहदरा
    • रिठाला
  • 6:57 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    इस बार लड़ाई आर-पार की है- अभिजीत दीपके

    CJP के फाउंडर मेंबर अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की जिद पर अड़े हैं। अभिजीत दीपके का कहना है कि इस बार लड़ाई आर-पार की है चाहे जो भी हो जाए प्रोटेस्ट होगा। अभिजीत दीपके भले ही जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने पर अड़े हैं लेकिन इस बार उनके साथ वो GenZ नहीं दिख रहा है, जो 2 महीने पहले जंतर-मंतर पर खड़ा था। GenZ का कहना है कि CJP विपक्ष का पॉलिटिकल एजेंडा चला रहे हैं।

     

  • 6:55 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    66 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल, चौराहों, रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग

    दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर पहुंचने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया है। इसके साथ कोई भी शख्स दिल्ली के बाहर से राजधानी में प्रदर्शन के लिए दाखिल न हो सके, इसके भी इंतजाम किए गए हैं।

    • दिल्ली के सभी एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग की जा रही है।
    • मेट्रो के 45 स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट को बंद कर दिया गया है।
    • साथ ही आज दिल्ली आने वाली 66 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है।

    Image Source : PTIदिल्ली में कड़ी सुरक्षा

    जो लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं उनसे दिल्ली आने का मकसद पूछा जा रहा है। गाड़ियों की जांच की जा रही है। चौराहों, रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस की पूरी कोशिश है कि कोई भी प्रदर्शनकारी किसी भी कीमत पर जंतर-मंतर तक न पहुंच सके।

  • 6:44 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    पुलिसकर्मी बॉडी वार्मर कैमरों के साथ लैस

    CJP के प्रोटेस्ट के ऐलान के बाद दिल्ली के संवेदनशील जगहों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। जंतर-मंतर पर सिक्योरिटी के इंतजाम मजबूत किए गए हैं। प्रोटेस्ट वाली जगह तक जाने वाले रास्तों पर सात लेयर की बैरिकेडिंग की गई है।

    • नई दिल्ली जिले में सेंसिटिव जगहों पर 300 से ज्यादा CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
    • इन CCTV कैमरों में ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा है ताकि किसी भी अनहोनी पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। 
    • साथ ही रियल टाइम अपडेट के लिए पुलिसकर्मियों को बॉडी वार्मर कैमरों के साथ लैस किया गया है।
    • इसके अलावा लोगों के मूवमेंट पर नजर रखने के लिए सैकड़ों वीडियोग्राफरों को भी तैनात किया गया है।

     

  • 6:42 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    दिल्ली पुलिस की क्या तैयारी?

    1- CJP प्रोटेस्ट को मंजूरी नहीं 

    2- दिल्ली पुलिस की मॉक ड्रिल 

    3- सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च 

    4- बॉडी कैम लगाकर ड्यूटी 

    5- बैरिकेडिंग को चेन से बांधा

    6- 37 जगहों पर बैरिकेडिंग 

    7- हाई सेंसिटिव जोन में CCTV लगे 

    8- दिल्ली बॉर्डर पर गाड़ियों की जांच 

    9- बॉर्डर पर ड्रोन कैमरे से निगरानी 

    10- मस्जिदों में की गई अपील

  • 6:41 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal

    प्रदर्शन से पहले 30-40 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पकड़ा गया

    CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब 30 से 40 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को पकड़ा गया है। वहीं, कुछ लोगों के घरों के बाहर निगरानी रखी जा रही है। दरअसल, CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। प्रदर्शन में लोगों को जुटाने वालों पर भी नजर रख रही है। पुलिस ऐसे लोगों के घरों के बाहर निगरानी रख रही है जो दूसरों को CJP के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रभावित कर सकते हैं। 15 जिलों में ऐसे लोगों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।