A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. "दिल्ली भर के अवैध निर्माणों की रिपोर्ट सौंपे MCD", साकेत हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का निर्देश

"दिल्ली भर के अवैध निर्माणों की रिपोर्ट सौंपे MCD", साकेत हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता का निर्देश

साकेत के सैदुलजाब में हुए इमारत हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने MCD को दिल्ली भर के सभी अवैध और अनधिकृत निर्माणों का व्यापक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली: साकेत के सैदुलजाब इलाके में पिछले सप्ताह हुए भीषण इमारत हादसे के बाद दिल्ली सरकार सख्त रुख अपना रही है। हादसे के मद्देनजर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को शहर भर में चल रहे सभी अनधिकृत और अवैध निर्माणों की एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी।

हादसे में गई थी छह लोगों की जान

बता दें कि पिछले सप्ताह साकेत के सैदुलजाब इलाके में एक बहुमंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। इस भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इस इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और कई व्यावसायिक कार्यालय संचालित हो रहे थे। चश्मदीदों और शुरुआती जांच के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर अवैध रूप से निर्माण कार्य चल रहा था, जो हादसे की एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "मुख्यमंत्री ने दिल्ली नगर निगम (MCD) को पूरी दिल्ली में इमारतों का एक व्यापक सर्वेक्षण करने और सभी प्रकार की अनियमितताओं की पहचान करने के सख्त निर्देश दिए हैं।" उन्होंने बताया कि एमसीडी आयुक्त को अतीत में चिन्हित किए गए अनधिकृत निर्माणों पर भी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, एमसीडी अनधिकृत निर्माण, गंभीर संरचनात्मक खामियों या गैर-अनुरूप क्षेत्रों में बिना अनुमति के व्यावसायिक गतिविधियों के संचालन के लिए संपत्तियों को सील कर देती है या खाली करने के नोटिस जारी करती है।

परिवहन विभाग के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण 

एक अन्य खबर में, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को बुराड़ी स्थित परिवहन विभाग के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान DTO, Vehicle Inspection Unit, Vehicle Training Institute और ATS का दौरा कर वहां नागरिक सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक सुधार करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विशेष रूप से ATS के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हिदायत दी कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-

सूरत में दो सरकारी बसों के बीच हुई टक्कर, पलटकर एक में लगी भीषण आग; 8 लोगों की मौत और कई घायल

AIIMS के डॉक्टरों की बड़ी उपलब्धि, 160 किलो के शख्स के पेट से निकाला 20.8 किलो का ट्यूमर