1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, वजह भी सामने आई

दिल्ली में कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या की, वजह भी सामने आई

दिल्ली में एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस घटना से हड़कंप मच गया। इस हत्याकांड के पीछे की वजह भी सामने आई है।

Constable- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कांस्टेबल ने अपनी पत्नी की हत्या की

नई दिल्ली: दिल्ली में एक कांस्टेबल ने अपनी  पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी कांस्टेबल की पहचान मनीष भाटी के रूप में हुई है। आरोपी मनीष पूर्वी दिल्ली में एटीएस यूनिट में तैनात था। 

हत्या की सामने आई वजह

मिली जानकारी के मुताबिक, गृह क्लेश के चलते आरोपी कांस्टेबल ने पत्नी की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली में ही एक कांस्टेबल की गोली से हुई थी शख्स की मौत

इससे पहले अप्रैल 2026 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में तैनात हेड कांस्टेबल की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी। इस मामले में कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया था। ये मामला द्वारका के आउटर इलाके जाफरपुर कला में सामने आया था।

आरोपी कांस्टेबल की पहचान स्पेशल सेल में तैनात हैंड कांस्टेबल नीरज के रूप में हुई थी। जिस शख्स की मौत हुई, वह एक मजदूर था। इस घटना में एक शख्स घायल भी हुआ था।

जब रक्षक ही बन जाएं भक्षक तो जनता किस पर करे भरोसा?

पुलिस की वर्दी भरोसे का प्रतीक मानी जाती है लेकिन जब कोई वर्दी वाला इंसान अपराध करता है तो लोगों का भरोसा पुलिस से उठने लगता है। मई 2026 में ही गुजरात से भी एक पुलिस कांस्टेबल से जुड़ा मामला सामने आया था। राजकोट में एक हेड कांस्टेबल पर डेढ़ साल से अपनी एक हिंदू पड़ोसी महिला के साथ बलात्कार करने, उसे ब्लैकमेल करने, धमकाने और परेशान करने का आरोप लगा था। पीड़िता का आरोप था कि वह उसकी मासूम बच्ची के सामने ही गलत हरकतें करता था। 

जब उसने सभी सीमाओं को पार कर दिया तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की और आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता ने ये आरोप भी लगाया था कि आरोपी इमरान राऊमा ने पुलिस की वर्दी पहनकर भी उसके साथ रेप भी किया। पीड़िता का कहना था कि इमरान ने उस पर धर्म बदलने का भी प्रेशर बनाया था।

इस तरह की घटनाएं वाकई इंसानियत को शर्मसार करने वाली हैं। अगर पुलिस अधिकारी ही इस तरह की हरकतें करने लगेंगे तो जनता अपनी शिकायत लेकर किसके पास जाएगी। 

ये भी पढ़ें-

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने बैरक में की आत्महत्या, जांच जारी