1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Assembly Election 2025: शालीमार बाग में आप की वंदना कुमारी लगाएंगी जीत की हैट्रिक या बीजेपी की रेखा बनेंगी विधायक

Delhi Assembly Election 2025: शालीमार बाग में आप की वंदना कुमारी लगाएंगी जीत की हैट्रिक या बीजेपी की रेखा बनेंगी विधायक

Delhi Assembly Election 2025 hot seats: शालीमार बाग विधानसभा सीट में 2015 और 2020 में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर रही थी, लेकिन दोनों बार आप की बंदना कुमारी की जीत हुई। इस बार बीजेपी बाजी मार सकती है।

Delhi Assembly election 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में शालीमार बाग सीट पर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। हालांकि, इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले चुनावों में कुछ खास नहीं रहा है। 2015 और 2020 में यहां कांग्रेस का वोट शेयर 10 फीसदी से भी कम रहा है। वहीं, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर रही है। दोनों मौकों पर आम आदमी पार्टी को जीत मिली है।

दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान पांच फरवरी को होना है और आठ फरवरी को चुनाव के नतीजों का ऐलान होगा। शालीमार बाग सीट में 10 साल से आम आदमी पार्टी का कब्जा है। पार्टी ने दो बार की विधायक बंदना कुमारी पर एक बार फिर भरोसा जताया है, जो यहां से मौजूदा विधायक भी हैं। वहीं, बीजेपी ने यहां से रेखा गुप्ता को टिकट दिया है। 2015 और 2020 में भी इस सीट पर इन्हीं दो नेताओं के बीच मुकाबला था।

पिछले चुनाव के नतीजे

2020 में आप की बंदना कुमारी को 57,707 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 49.41 फीसदी था। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 3,440 वोट से हराया था। रेखा गुप्ता को 54,267 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 46.46 फीसदी था। कांग्रेस उम्मीदवार जेएस नायोल को 2,491 वोट मिले थे। इस बार उनकी जगह प्रवीण कुमार जैन को टिकट दिया गया है। 2015 में भी आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी इस सीट से विधायक बनी थीं। उन्होंने बीजेपी की रेखा गुप्ता को 10,978 वोट से हराया था। बंदना को 62,656 वोट मिले थे और उनका वोट शेयर 52.14 फीसदी था। वहीं, रेखा गुप्ता को 51,678 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 43.01 फीसदी था। कांग्रेस के सुलेख अग्रवाल को 3,200 वोट मिले थे।

लोकसभा में बीजेपी उम्मीदवार को मिली थी जीत

विधानसभा चुनाव में भले ही यहां के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को पसंद किया है, लेकिन लोकसभा चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार को जीत मिली थी। पिछले साल मई में हुए मतदान में बीजेपी के प्रवीण खंडेलवाल को 516496 वोट मिले थे और उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार को एक लाख से ज्यादा वोट के अंतर से हराया था। कांग्रेस के जय प्रकाश अग्रवाल को 427171 वोट मिले थे। इंडिया गठबंधन की सीट शेयरिंग के तहत आम आदमी पार्टी ने इस सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा था।

यह भी पढ़ें-

Delhi Assembly Election 2025: प्रमिला टोकस Vs अनिल कुमार शर्मा, आरके पुरम में किसकी होगी जीत

दिल्ली चुनाव: राजधानी में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, नोट कर लें डेट