1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली चुनाव: राजधानी में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, नोट कर लें डेट

दिल्ली चुनाव: राजधानी में इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें, नोट कर लें डेट

 Published : Jan 22, 2025 06:34 am IST,  Updated : Jan 22, 2025 07:08 am IST

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर कई दिनों के लिए शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया गया है। आइए जानते हैं इसकी जरूरी तारीखें।

दिल्ली में ड्राई-डे।- India TV Hindi
दिल्ली में ड्राई-डे। Image Source : PTI

दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में चुनाव पास आने के बाद दिल्ली सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के कारण दिल्ली में करीब 4 दिन का ड्राई डे घोषित कर दिया गया है। चुनाव के दरमियान शराब की दुकानें आदि बंद रखने को लेकर दिल्ली के आबकारी आयुक्त द्वारा हाल में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं कि दिल्ली में किन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें।

किन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए दिल्ली सरकार ने शहर में मौजूद शराब की दुकानों और शराब परोसने वाले अन्य प्रतिष्ठानों को 3 से 5 फरवरी और 8 फरवरी को बंद रखने का फैसला किया है। बता दें कि दिल्ली के आबकारी आयुक्त ने विभिन्न आबकारी लाइसेंसों के लिए आबकारी नियम-2010 के तहत शुष्क दिवस यानी ड्राई डे ​​घोषित किया है।

समय भी कर लें नोट

दिल्ली आबकारी आयुक्त द्वारा जारी नोटिफिकेशन में आदेश दिया गया है- "यह आदेश दिया जाता है कि 3 फरवरी को शाम 6 बजे से 5 फरवरी को शाम 6 बजे तक (मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय के साथ समाप्त होने वाले 48 घंटों के दौरान) तथा मतगणना के दिन 8 फरवरी को ड्राई डे रहेगा।"

दिल्ली में चुनाव का शेड्यूल

चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराया जाएगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 फरवरी 2025 की तारीख को होगी। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'कमल का बटन दबाते ही चली जाएगी बिजली', केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को किया आगाह

'घर बैठो, नहीं तो...', आतिशी का आरोप-रमेश बिधूड़ी के भतीजे ने AAP कार्यकर्ताओं को धमकाया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।