A
Hindi News दिल्ली दिल्ली विधानसभा चुनाव में कूदी BSP, जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट; इन सीटों पर उतारे मुस्लिम उम्मीदवार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कूदी BSP, जारी की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट; इन सीटों पर उतारे मुस्लिम उम्मीदवार

बसपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 19 उम्मीदवारों के नाम हैं।

बसपा ने जारी किया प्रत्याशियों का नाम।- India TV Hindi Image Source : PTI बसपा ने जारी किया प्रत्याशियों का नाम।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। वहीं अब मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने भी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में उतर गई है। दिल्ली की 70 सीटों में से 19 सीटों पर बहुजन समाज पार्टी ने अपने उम्मीदवारों केनाम का ऐलान किया है। बसपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में बसपा ने कई मुस्लिम प्रत्याशियों को भी टिकट दिया है। दिल्ली की आदर्श नगर सीट से बसपा ने मोहम्मद अब्दुल जब्बार को प्रत्याशी बनाया है। वहीं रिठाला सीट से बसपा ने नियाज खान को टिकट दिया है। 

जानें किस सीट से कौन प्रत्याशी

बसपा ने प्रत्याशियों की जो लिस्ट जारी की है उसके मुताबिक नरेला से विरेंद्र खत्री, बुराड़ी से गंगाराम, तिमारपुर से सुरेंद्र पाल जाटव, बादली से रविंद्र कुमार, बवाना से हीरालाल, मुण्डका से सुमनलता सेरावत, किराड़ी से जुगवीर सिंह, सुलतानपुर माजरा से कुलवंत राणा, नांगलोई से मुकेश, मंगोलपुरी से कुमेश गौतम, रोहिणी से हरशद चड्ढा, शालीमारबाग से श्याम कुमार शर्मा, शकुर बस्ती से विजय कुमार, त्रिनगर से पवन कुमार गर्ग, वजीरपुर से हीरालाल, मॉडल टाउन से चुन्नी लाल और सदर से शैल कुमारी का नाम घोषित किया गया है। इसके अलावा दो मुस्लिम प्रत्याशी मोहम्मद अब्दुल जब्बार और नियाज खान को क्रमश: आदर्श नगर और रिठाला से प्रत्याशी बनाया गया है।  

Image Source : India TVबसपा प्रत्याशियों की लिस्ट।

5 फरवरी को मतदान

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। वहीं 8 फरवरी को वोटों की गिनती होगी। दिल्ली में चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने सभी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है तो वहीं दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस ने भी अपने कई प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। अब बसपा ने भी अपने प्रत्याशी दिल्ली चुनाव में उतार दिए हैं, जिससे मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है।

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में छात्रों को मिलेगी फ्री बस की सुविधा, अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान

महाकुंभ में बड़ी लापरवाही! श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में हुई देरी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज; जानें मामला