A
Hindi News दिल्ली दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, रेखा गुप्ता की सरकार होली और दीपावली पर देगी फ्री LPG गैस सिलेंडर

दिल्लीवालों की बल्ले-बल्ले, रेखा गुप्ता की सरकार होली और दीपावली पर देगी फ्री LPG गैस सिलेंडर

इस बार दिल्लीवासियों की होली बेहद खास होने जा रही है। दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की ओर से होली और दिवाली पर मुफ्त में LPG गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

Rekha Gupta, Cylinder- India TV Hindi Image Source : PTI दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सरकार होली और दिवाली पर मुफ्त सिलेंडर का गिफ्ट देने जा रही है।

दिल्लीवासियों को बीजेपी सरकार ने होली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। अब आपको साल में 2 एलपीजी सिलेंडर सरकार की ओर से फ्री में दिए जाएंगे। दिल्ली कैबिनेट ने होली-दीपावली पर फ्री में LPG सिलेंडर देने की इस योजना को मंजूरी दे दी है। बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली वालों से होली-दीपावली में फ्री सिलेंडर देने का वादा किया था।

किन लोगों को मिलेगा फ्री सिलेंडर?

सीएम रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस योजना को हरी झंडी दे दी गई। इस योजना के तहत राशन कार्ड धारक आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को होली और दीपावली के मौके पर मुफ्त सिलेंडर दिए जाएंगे। इस योजना पर करीब 300 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इस योजना का लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा, जो EWS की श्रेणी में आते हैं या जिनके पास राशन कार्ड है।

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के परिवारों को बधाई देते हुए कहा, आज कैबिनेट ने फ्री सिलेंडर देने के फैसले पर मुहर लगा दी है। दिल्ली के सभी राशनकार्ड धारकों को होली और दीपावली में फ्री में सिलेंडर मिलेगा। इस योजना के लिए 242 करोड़ का फण्ड आवंटित किया गया है। सभी राशन कार्ड धारकों के खाते में एक सिलेंडर की कीमत 853 रुपये DBT किया जाएगा। जिन राशन कार्ड धारकों के पास PNG है, उन्हें भी इस स्कीम का फायदा मिलेगा। दिल्ली के 17.5 लाख राशनकार्ड धारकों को इस स्कीम का फायदा मिलेगा।

कौन से कागज की जरूरत होगी?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको आधार कार्ड और दिल्ली के पते के राशन कार्ड की जरूरत होगी। दिल्ली के जो नागरिक है और वे EWS कैटेगरी में नहीं आते हैं या फिर जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा सरकारी कर्मचारी या रिटायर्ड लोग इस योजना से वंचित रहेंगे।