A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. रेखा गुप्ता के हमलावर का CCTV फुटेज आया सामने, 24 घंटे पहले ही सीएम दफ्तर की रेकी की थी

रेखा गुप्ता के हमलावर का CCTV फुटेज आया सामने, 24 घंटे पहले ही सीएम दफ्तर की रेकी की थी

हमलावर ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले की तैयारी कम से कम 24 घंटे पहले से ही शुरू कर दी थी। फुटेज में देखा गया है कि हमलावर ने मुख्यमंत्री आवास की रेकी की, वहां का वीडियो बनाया और साजिशन हमला करने का प्रयास किया।

rekha gupta attack cctv- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हमले से 24 घंटे पहले सीएम रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित घर के बाहर देखा गया हमलावर।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ कायराना हमला एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। शालीमार बाग स्थित मुख्यमंत्री आवास से मिले सीसीटीवी फुटेज से यह स्पष्ट हुआ है कि हमलावर ने इस हमले की तैयारी कम से कम 24 घंटे पहले से ही शुरू कर दी थी। फुटेज में देखा गया है कि हमलावर ने मुख्यमंत्री आवास की रेकी की, वहां का वीडियो बनाया और साजिशन हमला करने का प्रयास किया। यह वीडियो पुलिस को सौंप दिया गया है और इस संबंध में गहन जांच जारी है।

देखें वीडियो-

टेबल के कोने से टकराया CM का सिर

बताया जा रहा है कि रेखा गुप्ता जब अपने घर पर जनसुनवाई कर रही थीं तो इसी दौरान हमलावर कागज देने के बहाने उनके पास आया और उनपर अटैक कर दिया। जनसुनवाई में मौजूद एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारा और बाल पकड़कर खींचने की कोशिश की। इस धक्का मुक्की में रेखा गुप्ता का सिर टेबल के कोने से टकराया और उनको मामूली चोट आई। अभी तक की जांच में पता चला है कि रेखा गुप्ता पर अटैक करने वाले राजेश खिमजी सकारिया की उम्र 41 साल है। फिलहाल आरोपी से सिविल लाइंस थाने में पूछताछ चल रही है।  

जेल में है परिजन, छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था

41 वर्षीय राजेश भाई खिमजी गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक उसका कोई परिजन जेल में है, उसको छुड़वाने के लिए वो अर्जी लेकर आया था। अब दिल्ली पुलिस ने खिमजी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया है।

कैसी है रेखा गुप्ता की हालत?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं। ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी।