1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के हर स्कूल में मेडिकल रूम और मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर; CM रेखा गुप्ता ने किए ये बड़े ऐलान

दिल्ली के हर स्कूल में मेडिकल रूम और मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर; CM रेखा गुप्ता ने किए ये बड़े ऐलान

मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के मौके पर आज दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं।

cm rekha gupta- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मेंस्ट्रुअल हाइजीन डे के मौके पर दिल्ली के स्कूलों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। इसमें स्वच्छता, मासिक धर्म जागरूकता और आधारभूत सुविधाओं का सुधार शामिल है। उन्होंने दिल्ली के सभी स्कूलों में स्वच्छ शौचालय, मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर, मेडिकल रूम और सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीनों की व्यवस्था के साथ-साथ वृक्षारोपण अभियान चलाए जाने की घोषणा की है। इन घोषणाओं का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के माहौल को बेहतर बनाना है।  

CM रेखा गुप्ता ने की ये महत्वपूर्ण घोषणाएं-

  1. दिल्ली के सभी स्कूलों में स्वच्छ और सुव्यवस्थित शौचालय, नियमित हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम तथा लड़के-लड़कियों दोनों के लिए मासिक धर्म जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
  2. सभी स्कूलों में मेडिकल रूम और “मेनस्ट्रुएशन कॉर्नर” स्थापित किए जाएंगे, जहाँ सैनिटरी नैपकिन, इनरवियर एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध होगी। साथ ही सभी स्कूलों के वॉशरूम में वेंडिंग मशीनें लगाने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।
  3. एचपीवी वैक्सीनेशन का स्कूलवार डेटा एकत्र किया जाएगा तथा सरकारी स्कूलों के बच्चों की “हौसलों की उड़ान” कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
  4. बच्चों और अभिभावकों की शिकायत एवं सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचाने के लिए जल्द ही एक टोल-फ्री नंबर जारी किया जाएगा, जिसे स्कूलों की दीवारों और गेट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
  5. दिल्ली सरकार द्वारा सभी स्कूलों में आरओ वाटर कूलर लगाए जाएंगे तथा 5 जून से अगस्त तक बड़े स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्कूलों में सफेदी और आधारभूत सुविधाओं के सुधार पर भी कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, कई मेट्रो स्टेशन, अस्पताल, खेल परिसर और चौक के बदले नाम

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, अब राशन लेने के लिए डिजिटल करेंसी का करना होगा इस्तेमाल, जान लें प्रक्रिया