A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिवाली की रात सरेआम किया था चाचा-भतीजे का मर्डर, 2 साल बाद आरोपी का हुआ हाफ एनकाउंटर

दिवाली की रात सरेआम किया था चाचा-भतीजे का मर्डर, 2 साल बाद आरोपी का हुआ हाफ एनकाउंटर

दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। दिल्ली के शास्त्री पार्क में हुई एक मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हाशिम बाबा गैंग के गुर्गे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर के रूप में हुई है, जो पिछले दो सालों से शाहदरा के चाचा-भतीजा डबल मर्डर केस में वांटेड चल रहा था।

delhi crime- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली के चाचा-भतीजे मर्डर केस का आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime: 2 साल पहले दिल्ली के शाहदरा इलाके में दिवाली की रात चाचा भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी दो साल से फरार चल रहा था, जिसे डीसीपी क्राइम ब्रांच संजीव यादव की टीम ने शास्त्री पार्क इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बदमाश का नाम आमिर है। बदमाश को काबू करते वक्त उसके पैर में गोली लगी जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आमिर देर रात शास्त्री पार्क इलाके में आने वाला है। 

जिसके बाद दिल्ली के शास्त्री पार्क में मेट्रो डिपो के पास के इलाके में एक ट्रैप लगाया गया। इंस्पेक्टर मान और इंस्पेक्टर सुन्दर गौतम की टीम ने रात करीब 10:48 PM पर सीक्रेट इन्फॉर्मर के कहने पर एक आदमी को यहां रोका। पुलिस से खुद को घिरा देखकर आरोपी ने अपनी पिस्टल निकाली और पुलिस पर निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के बीच HC मनोज ने सेल्फ-डिफेंस में आरोपी के पैरों को टारगेट करते हुए गोली चलाई। जिससे आरोपी जमीन पर गिर पड़ा और उसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

इसके बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया। बता दें पकड़ा गया बदमाश आमिर दिल्ली पुलिस के लिए लंबे समय से एक बड़ा सिरदर्द बना हुआ था, जिसने दो साल पहले शाहदरा इलाके में दिवाली की रात सरेआम चाचा भतीजा का मर्डर कर दिया था। इस घटना का खौफनाक वीडियो पास के ही एक सीसीटीवी में कैद हो गया था। जिसमें आरोपी को अंधाधुंध फायरिंग करते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। जब पूरा परिवार दिवाली त्योहार के जश्न में डूबा हुआ था तब अचानक से इस आरोपी ने आकर चाचा-भतीझा पर फायरिंग शुरू कर दी थी। जितनी देर में किसी को कुछ समझ आता उतने में ये आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। पुलिस 2 साल से इस शूटर की तलाश में जुटी थी और अब दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस आरोपी को पकड़ लिया है।

क्या हुआ था दिवाली की रात

दो साल पहले दिवाली की रात में करीब 8.30 बजे आकाश (चाचा) अपने बेटे और भतीजे के साथ पूजा करने के बाद घर के बाहर कुछ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से दो बदमाश वहां पहुंचे। जिसमें से एक बदमाश ने आकाश के पैर छुए और जब वो घर के अंदर जाने लगा तो दूसरे ने गोलीबारी शुरू कर दी। जब आकाश के भतीजे ऋषभ ने बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने उसे भी मार डाला। 

यह भी पढ़ें:

दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार गिरफ्तार, सीबीआई ने किया अरेस्ट, पूछताछ जारी