1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार गिरफ्तार, सीबीआई ने किया अरेस्ट, पूछताछ जारी

दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार गिरफ्तार, सीबीआई ने किया अरेस्ट, पूछताछ जारी

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Kajal Kumari
 Published : Jun 09, 2026 07:20 am IST,  Updated : Jun 09, 2026 12:25 pm IST

सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर परमार क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज में तैनात था। जानकारी के मुताबिक उस पर धोखाधड़ी और रिश्वत लेने के आरोप हैं।

इंस्पेक्टर गिरफ्तार- India TV Hindi
इंस्पेक्टर गिरफ्तार

दिल्ली: सीबीआई ने सोमवार की देर रात दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को लाल किले के पास से अरेस्ट किया है। उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबित प्रदीप के खिलाफ दवा से जुड़े एक केस में रिश्वत लेने का आरोप है। प्रदीप इस समय क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज में तैनात था और इससे पहले वो लाल किला चौकी इंचार्ज भी रह चुका है और फिलहाल आरोपी इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस के एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात है।

सीबीआई ने आरोपी इंस्पेक्टर को कथित तौर पर करोड़ों रुपए की रिश्वत मांगने और वसूली की साजिश में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने आरोपी के ठिकानों पर छापेमारी कर अहम दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक सबूत भी बरामद किए हैं। 


पहले भी एक इंस्पेक्टर को किया था गिरफ्तार

दिल्ली में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने कुछ दिनों पहले ही द्वारका जिले में तैनात नारकोटिक्स इंस्पेक्टर सुभाष यादव को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी द्वारका के नारकोटिक्स विभाग में तैनात रहे एक इंस्पेक्टर को ड्रग्स कारोबारियों से जुड़े कथित उगाही और रिश्वतखोरी के मामले में अरेस्ट किया था। इस मामले में बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी की खबरें भी मिली थीं। 

ड्रग तस्कर गिरोह का किया पर्दाफाश
दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक अंतर्राज्यीय ड्रग गिरोह का भंडाफोड़ कर 16 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्‍त किए। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के बरेली से संचालित हो रहा था जहां से आरोपी मादक पदार्थ लाकर राजधानी में बेचते थे। उन्‍होंने बताया कि यह गिरोह नशीले पदार्थों की तस्‍करी के लिए बेरोजगार युवाओं और नाबालिगों का इस्तेमाल करता था। मामले में आधिकारिक जांच जारी है।

रिश्वत नेटवर्क की जांच में जुटी सीबीआई
सीबीआई मामले में अन्य पुलिसकर्मियों और बिचौलियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सीबीआई यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वत नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल थे। क्या इससे पहले भी इसी तरह की वसूली की गई थी। जांच के दौरान बैंक खातों, मोबाइल फोन व डिजिटल लेनदेन की पड़ताल की जा रही है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।