A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi Crime: राशिद मर्डर केस का वांटेड आरोपी हारून गिरफ्तार, स्पेशल स्टाफ टीम ने किया हॉफ एनकाउंटर

Delhi Crime: राशिद मर्डर केस का वांटेड आरोपी हारून गिरफ्तार, स्पेशल स्टाफ टीम ने किया हॉफ एनकाउंटर

आज यानी 23 जून 2026 को नॉर्थ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के स्पेशल स्टाफ की टीम ने आरोपी हारून सैफी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हारून के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया।

delhi- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH.COM राशिद हत्याकांड में फरार आरोपी हारून गिरफ्तार

भागीरथी विहार का रहने वाला 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी राशिद की हत्या के मामले में वॉन्टेड था। यह मामला दयालपुर पुलिस स्टेशन में FIR नंबर 293/2026 के तहत BNS की धारा 103(1)/3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत दर्ज किया गया था। आरोपी को सिग्नेचर ब्रिज और खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच के इलाके से गिरफ्तार किया गया, जहां पुलिस टीम के साथ उसकी थोड़ी देर गोलीबारी भी हुई। इस ऑपरेशन के दौरान, उसके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, 2 जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद की गई।

राशिद हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार हारून राशिद हत्याकांड में प्रमुख आरोपी है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। इसकी तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी। गुप्त सूचना के तहत पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम ने खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। जब आरोपी हारून वहां आया तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन वो वहां से भागने की कोशिश करने लगा। उसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसकी कार्रवाई में पुलिस ने भी उस पर गोली चलाई और एक गोली आरोपी के पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

जानकारी अनुसार हारून राशिद हत्याकांड का तीसरा और मुख्य आरोपी था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब बस इसी आरोपी की तलाश थी। दिल्ली पुलिस अब हारून से इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाएगी। साथ ही इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। 

15 जून को हुई थी वारदात

बता दें बीते 15 जून को दयालपुर थाना क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने पानी का प्लांट चलाने वाले राशिद नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में दयालपुर थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। 

यह भी पढ़ें:

Road Rage: इन दो लड़कों की गुंडई पुलिस ने निकाली, कार के शीशे तोड़ डाले, शख्स को घायल कर दिया, अब घुटनों के बल बैठे हैं