1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Road Rage: इन दो लड़कों की गुंडई पुलिस ने निकाली, कार के शीशे तोड़ डाले, शख्स को घायल कर दिया, अब घुटनों के बल बैठे हैं

Road Rage: इन दो लड़कों की गुंडई पुलिस ने निकाली, कार के शीशे तोड़ डाले, शख्स को घायल कर दिया, अब घुटनों के बल बैठे हैं

 Published : Jun 22, 2026 11:28 am IST,  Updated : Jun 22, 2026 11:32 am IST

पुलिस ने इस वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर दोनों आरोपियों को धर दबोचा है। मामला सोहना रोड से राजीव चौक के बीच का है।

crime- India TV Hindi
गुरुग्राम में रोड रेज का शिकार हुई गाड़ी, साइड न देने पर दो युवकों ने की तोड़फोड़ Image Source : REPORTER INPUT

Road Rage: साइबर सिटी गुरुग्राम में रोड रेज का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गाड़ी को साइड नहीं देने जैसी छोटी सी बात पर दो युवकों ने जमकर गुंडागर्दी दिखाई। इस मामले पर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के चंद घंटों के भीतर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामला सोहना रोड से राजीव चौक के बीच का है। पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, शनिवार को एक स्कॉर्पियो सवार दो युवक लापरवाही और जिगजैग तरीके से गाड़ी चला रहे थे। रास्ते में जब पीड़ित ने उन्हें साइड नहीं दी, तो युवकों ने उससे बहस और गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। युवक यही तक नहीं रुके बल्कि उन्होंने पीड़ित की गाड़ी तक पर तोड़-फोड़ शुरू कर दी।

युवकों ने स्कॉर्पियो अड़ाकर रोका रास्ता, फिर तोड़े गाड़ी के शीशे

आरोपियों ने राजीव चौक के पास पीड़ित की गाड़ी के आगे अपनी स्कॉर्पियो अड़ाकर रास्ता रोक लिया और डंडों से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। इस हमले में पीड़ित की गाड़ी के शीशे टूट गए और उसे चोटें भी आईं। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत मिलते ही थाना सदर, गुरुग्राम के तहत नाहरपुर रूपा चौकी पुलिस हरकत में आई और तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

पकड़े गए आरोपियों की पहचान 22 वर्षीय पार्थ और पारस के रूप में हुई है, जो विपुल वर्ल्ड, सेक्टर-48, गुरुग्राम के रहने वाले हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों आरोपी बीबीए (BBA) के छात्र हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बरामद कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना की मुख्य बातें

  • गुरुग्राम में रोड रेज का शिकार हुई गाड़ी, साइड न देने पर दो युवकों ने की तोड़फोड़
  • सोहना रोड से राजीव चौक के पास वारदात करने वाले दोनों आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिए गए।
  • बीबीए (BBA) के छात्र निकले गाड़ी तोड़ने वाले आरोपी पार्थ और पारस।
  • आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद, पुलिस जांच में जुटी।

(गुरुग्राम से गोहित कौशिक की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें:

बाइक पार्किंग विवाद में महिला की हत्या, पति गंभीर रूप से घायल; पड़ोसी हिरासत में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।