A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. भूकंपरोधी इमारतों पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार और निगमों से मांगा जवाब

भूकंपरोधी इमारतों पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, सरकार और निगमों से मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने सरकार और नगर निगमों को नोटिस जारी कर राजधानी में भूकंपरोधी इमारतें बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों पर जवाब मांगा है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY.COM प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय राजधानी में भूकंप के खतरों को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कोर्ट ने बुधवार को दिल्ली सरकार और नगर निगमों को नोटिस जारी कर दिल्ली में भूकंपरोधी इमारतें बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों पर जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश डी. के. उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने इस मामले पर सुनवाई करते हुए सरकार और नगर निगमों से एक विस्तृत स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली जैसे संवेदनशील क्षेत्र में भूकंप के संभावित खतरों को देखते हुए बचाव और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना बेहद जरूरी है।

सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही

यह याचिका अधिवक्ता अर्पित भार्गव ने दायर की है, जिसमें भूकंप के दुष्प्रभावों से दिल्लीवासियों को बचाने के लिए सख्त नीतियों और दिशानिर्देशों की मांग की गई है। याचिका में यह भी कहा गया है कि भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए समय पर कदम न उठाने पर संबंधित सरकारी अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।

"भूकंप से जुड़े कानूनों को मजबूत किया जाए"

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से आग्रह किया है कि भूकंप से जुड़े कानूनों को मजबूत किया जाए और उनका सख्ती से पालन करवाया जाए। इस सुनवाई से यह उम्मीद जगी है कि दिल्ली में निर्माण कार्यों को लेकर सुरक्षा मानकों में सुधार होगा, जिससे भविष्य में किसी भी बड़ी आपदा से होने वाले जान-माल के नुकसान को कम किया जा सकेगा। (भाषा इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें-

लोकसभा में 3 बिलों पर जमकर हुआ बवाल, विपक्ष ने फाड़ीं कॉपियां, फिर जो हुआ... देखें VIDEO

70 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की पत्नी को जहर देकर मार डाला, जब होने लगा पछतावा तो खुद भी खा लिया