1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. 70 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की पत्नी को जहर देकर मार डाला, जब होने लगा पछतावा तो खुद भी खा लिया

70 साल के बुजुर्ग ने 65 साल की पत्नी को जहर देकर मार डाला, जब होने लगा पछतावा तो खुद भी खा लिया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 20, 2025 05:41 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 05:57 pm IST

झालावाड़ में 70 साल के एक बुजुर्ग ने अपनी 65 वर्षीय पत्नी को जहर देकर मार डाला। बाद में पछतावे में आकर उसने खुद भी जहर खा लिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।- India TV Hindi
पुलिस मामले की जांच कर रही है। Image Source : REPORTER INPUT

राजस्थान के झालावाड़ के सुनेल थाना क्षेत्र के ढाबला खिंची गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 70 साल के एक बुजुर्ग ने गृह क्लेश के चलते अपनी 65 वर्षीय पत्नी को जहर देकर मार डाला। बाद में पछतावे में आकर उसने खुद भी जहर खा लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुनेल थानाधिकारी विष्णु सिंह ने बताया कि सत्यनारायण सोनी नामक बुजुर्ग ने अपनी पत्नी प्रेम बाई को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन करा दिया, जिससे उसकी कुछ ही देर में मौत हो गई। इस घटना के बाद सत्यनारायण को अपने किए का पछतावा हुआ और उसने खुद भी वही जहरीला पदार्थ खा लिया।

कैसे हुआ घटना का खुलासा?

रात में ही सत्यनारायण ने अपनी बेटी को फोन पर इस घटना की जानकारी दी, जो सुनेल में रहती है। सुबह जब बेटी गांव पहुंची तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। अंदर से कुंडी लगी हुई थी। उसने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया तो देखा कि दोनों पति-पत्नी बेहोशी की हालत में पड़े थे। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को सुनेल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्रेम बाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि सत्यनारायण की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झालावाड़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने प्रेम बाई के दामाद की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से गृह क्लेश चल रहा था। दंपति की चार बेटियां हैं। एक बेटा था, लेकिन उसकी कुछ साल पहले गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। चारों बेटियों की शादी हो चुकी है, जिसके कारण दोनों पति-पत्नी गांव में अकेले ही रहते थे। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

(रिपोर्ट- अनीस आलम)

ये भी पढ़ें-

लोकसभा में 3 बिलों पर जमकर हुआ बवाल, विपक्ष ने फाड़ीं कॉपियां, फिर जो हुआ... देखें VIDEO

CM मोहन यादव बोले- 'लव जिहाद' और 'ड्रग माफिया' के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।