1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. CM मोहन यादव बोले- 'लव जिहाद' और 'ड्रग माफिया' के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान

CM मोहन यादव बोले- 'लव जिहाद' और 'ड्रग माफिया' के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई, महिलाओं को लेकर बड़ा ऐलान

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 20, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 04:14 pm IST

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लव जिहाद और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का ऐलान किया है। वहीं, उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव Image Source : REPORTER INPUT

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'लव जिहाद' और 'ड्रग माफिया' के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसे अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शेगी नहीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर बुरी नजर डालने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को एक-एक कर ठिकाने लगाया जाएगा।

बहन-बेटियों की सुरक्षा है प्राथमिकता

भोपाल में आयोजित एक रक्षाबंधन महोत्सव में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बहन-बेटियों को हर संभव सुरक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कई कदम उठा रही है।

लव जिहाद और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन का ऐलान
Image Source : REPORTER INPUTलव जिहाद और ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन का ऐलान

महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया।

  1. लाड़ली बहना योजना: मुख्यमंत्री ने बताया कि दीपावली के बाद भाई-दूज से लाड़ली बहनों को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे। 
  2. सरकारी नौकरियों में आरक्षण: मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी सेवाओं में महिलाओं के लिए 35% आरक्षण देने का फैसला किया है।
  3. प्रोत्साहन राशि: उन्होंने कहा कि उद्योगों, खासकर गारमेंट जैसे रोजगार-परक उद्योगों में काम करने वाली बहनों को हर महीने 5,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया गया है।
  4. राजनीति में भागीदारी: उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के बाद अब महिलाएं सिर्फ विधायक और सांसद ही नहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भी निर्वाचित होंगी।

बहनों को 250 रुपये शगुन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र में 200 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन सहित अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस दौरान बहनों से राखियां भी बंधवाईं और कहा कि बहनों का स्नेह उनके जीवन का सबसे बड़ा आधार है। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में रक्षाबंधन से पहले बहनों को लाड़ली बहना योजना की मासिक किस्त के साथ 250 रुपये का शगुन भी भेजा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।