1. Hindi News
  2. मध्य-प्रदेश
  3. बुलेट चलाकर घर पहुंची पोती, क्रिकेट बैट से हमला कर दादा की ली जान, उसके गलत व्यवहार से थी परेशान

बुलेट चलाकर घर पहुंची पोती, क्रिकेट बैट से हमला कर दादा की ली जान, उसके गलत व्यवहार से थी परेशान

 Written By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 05, 2026 10:21 am IST,  Updated : Oct 05, 2026 10:31 am IST

आरोपी पोती अपने माता-पिता के साथ महालक्ष्मी नगर इलाके में रहती थी। दादा और दादी उसके अलग घर में रहते थे। वारदात के दिन पोती दादा के घर पहुंची और क्रिकेट बैट से हमला कर जान ले ली।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच- India TV Hindi
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच Image Source : REPORTER INPUT

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एरोड्रम थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद पोती ने अपने दादा की क्रिकेट बैट से हमला कर हत्या कर दी। वारदात देर रात करीब सवा दो बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुरानी घटना को लेकर आरोपी की नाराजगी सामने आई है।

पोती अपने माता-पिता के साथ रहती थी

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर 155 का है, जहां देर रात करीब सवा दो बजे एक युवती ने अपने दादा पर क्रिकेट बैट से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक अपनी पत्नी के साथ स्कीम नंबर 155 में रहते थे, जबकि उनकी पोती महालक्ष्मी नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। 

आरोपी युवती बुलेट से पहुंची दादा के घर

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवती बुलेट से दादा के घर पहुंची। उस वक्त दादा-दादी घर में सो रहे थे। आरोप है कि घर में प्रवेश करने के बाद युवती ने सो रहे दादा पर क्रिकेट बैट से कई वार किए। शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर किए गए हमले में दादा गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई। 

दादा ने पूर्व में उसके साथ किया था गलत व्यवहार

पुलिस ने आरोपी पोती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में करीब सात से आठ साल पुरानी घटना का भी जिक्र सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी का आरोप है कि दादा ने पूर्व में उसके साथ गलत व्यवहार किया था, इसके चलते वह लंबे समय से नाराज थी। 

पुलिस ने शुरू की हत्या की जांच

बताया जा रहा है कि वारदात से पहले महालक्ष्मी नगर में आरोपी का अपने माता-पिता से भी विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में वह दादा के घर पहुंची और हमला कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम और हत्या की वजह की जांच कर रही है। एक पोती ने अपने ही दादा की जान ले ली। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

भरत पाटिल की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

अस्पताल में नवजात बच्ची की गला घोंटकर हत्या, अशोकनगर पुलिस को परिवार पर शक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। मध्य-प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।