A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी की हत्या, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव

दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी की हत्या, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव

दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी की हत्या कर दी गई, जिसका शव बेगमपुर इलाके के एक फ्लैट से बरामद किया गया। जांच में पता चला है कि वह पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा था।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY.COM प्रतीकात्मक फोटो

नई दिल्ली: दिल्ली जल बोर्ड के एक कर्मचारी का सोमवार दोपहर बेगमपुर इलाके के एक फ्लैट में शव मिला। पुलिस ने बताया कि उसकी गर्दन पर चाकू के निशान थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे रोहिणी सेक्टर-24 निवासी अंकुर राठी नामक व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर बताया कि उसके पिता की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस टीम को दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी सुरेश कुमार राठी (59) खून से लथपथ बाथरूम में मृत पड़े मिले। पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि व्यक्ति की गर्दन के दाहिने हिस्से पर चाकू के घाव का निशान पाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल भेज दिया गया है।

दो दिनों से घर नहीं लौटा था

अधिकारी ने बताया कि अपराध एवं फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीमों को निरीक्षण और साक्ष्य संकलन के लिए मौके पर बुलाया गया है। डीएसपी के अनुसार, इमारत की पहली मंजिल पर स्थित फ्लैट सुरेश का स्थायी निवास नहीं था, लेकिन वह कभी-कभार वहां आता-जाता था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि वह पिछले दो दिनों से घर नहीं लौटा था और न ही किसी के फोन का जवाब दे रहा था। उन्होंने बताया कि बाद में उसका बेटा फ्लैट पर गया, जो बंद मिला।

बेटे ने घर की अतिरिक्त चाबी से खोला दरवाजा

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) राजीव रंजन ने बताया कि उनके बेटे ने अपने घर की अतिरिक्त चाबी से दरवाजा खोला और अपने पिता को अंदर मृत पाया। पुलिस ने बताया कि सुरेश के परिवार में उनकी पत्नी अनीता राठी (55) (जो एक गृहिणी हैं) और उनका बेटा अंकुर है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और घटनाओं के क्रम का पता लगाने और अपराधी की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

"लालू के ‘पाप’ छिपाने की कोशिश कर रहे तेजस्वी", चुनावी सभा में गरजे पीएम मोदी

जयपुर: खूनी तांडव से पहले कार वाले से हुआ था झगड़ा, गुस्से में मचाई तबाही... डंपर ड्राइवर को लेकर बड़ा खुलासा