A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 2 की मौत; टक्कर के बाद एक युवक नीचे बह रहे नाले में जा गिरा

दिल्ली के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, 2 की मौत; टक्कर के बाद एक युवक नीचे बह रहे नाले में जा गिरा

दिल्ली में रविवार रात मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर एक भयानक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई।

मुकुंदपुर फ्लाईओवर...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मुकुंदपुर फ्लाईओवर सड़क हादसा।

दिल्ली में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। भलस्वा डेयरी थाना इलाके के मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से जा टकराई जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एक युवक नीचे बह रहे नाले में जा गिरा। उसकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।

दो परिवारों पर बरपा कहर

एक छोटी सी लापरवाही, तेज रफ्तार और दो परिवारों की पूरी दुनिया उजड़ गई। दिल्ली की सड़कों पर ऐसे हादसे बार-बार होते हैं, लेकिन सबक शायद ही कोई लेता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।