1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. हनुमान जयंती पर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन; इन रास्तों पर जाने से बचें

हनुमान जयंती पर हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, कई जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन; इन रास्तों पर जाने से बचें

दिल्ली में आज हनुमान जयंती के मौके पर कई इलाकों से शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत कई रास्तों से जाने से बचने की सलाह दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

नई दल्ली: आज 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली में कई जगह शोभायात्राएं निकाली जाएंगी। सबसे ज्यादा भीड़ रिंग रोड पर स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर के पास होने की संभावना है। इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक के लिए नई गाइडलाइन जारी की है।

जहांगीरपुरी-उत्तम नगर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दिल्ली के जहांगीरपुरी और उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। उत्तम नगर में हाल ही में होली के दौरान पानी का गुब्बारा फेंकने को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय तरुण की हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में काफी तनाव फैल गया था और तोड़फोड़ हुई थी। इसी तनावपूर्ण पृष्ठभूमि को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अब तक इस मामले में 16 लोगों को पकड़ा जा चुका है।

इन रास्तों पर जाने से बचें

अगर आप आज बाहर निकल रहे हैं, तो इन सड़कों पर आपको भारी ट्रैफिक मिल सकता है-

  1. रिंग रोड: शांति वन से कश्मीरी गेट ISBT के बीच।
  2. लाल किला और चांदनी चौक इलाका: नेताजी सुभाष मार्ग और लोथियन रोड।
  3. पुरानी दिल्ली: श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग (पुल मिठाई के पास)।

यहां से बदला गया है रास्ता

ट्रैफिक को जाम से बचाने के लिए पुलिस ने इन जगहों से गाड़ियों को दूसरे रास्तों पर मोड़ने का फैसला किया है।

  1. रेल छत्ता चौक और सुभाष कट
  2. GPO चौक और केला घाट
  3. लोहे का पुल

यात्रियों के लिए सुझाव

  1. जाम से बचने के लिए बस या कार के बजाय दिल्ली मेट्रो से सफर करना सबसे अच्छा रहेगा।
  2. अगर आपको पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन या कश्मीरी गेट बस अड्डे (ISBT) जाना है, तो घर से थोड़ा पहले निकलें।
  3. रास्तों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

ये भी पढ़ें-

Today's Weather: देशभर के मौसम में बड़े उलटफेर का अलर्ट, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं भीषण गर्मी; जानें 2 अप्रैल को आपके राज्य का हाल

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के स्कूलों का टाइम-टेबल, बच्चों और शिक्षकों के लिए नया शेड्यूल जारी