1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. 6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के स्कूलों का टाइम-टेबल, बच्चों और शिक्षकों के लिए नया शेड्यूल जारी

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के स्कूलों का टाइम-टेबल, बच्चों और शिक्षकों के लिए नया शेड्यूल जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Apr 02, 2026 09:52 am IST,  Updated : Apr 02, 2026 10:04 am IST

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों का टाइम-टेबल बदल दिया गया है। 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी गई है। आदेश के अनुसार, स्कूल खुलने का समय सुबह 6:30 बजे होगा।

बिहार के स्कूलों का बदला टाइम-टेबल- India TV Hindi
बिहार के स्कूलों का बदला टाइम-टेबल Image Source : PTI

बिहार में गर्मी के बढ़ते असर को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य के सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद अब बच्चों को चिलचिलाती धूप और लू से बचाने के लिए स्कूलों का समय सुबह जल्दी कर दिया गया है।

क्या है नया टाइम-टेबल?

  1. स्कूल आगमन और प्रार्थना: सुबह 6:30 बजे (6:30 से 7:00 बजे तक प्रार्थना और पीटी होगी)।
  2. पढ़ाई की शुरुआत: सुबह 7:00 बजे पहली घंटी बजेगी।
  3. लंच ब्रेक: सुबह 9:00 बजे से 9:40 बजे तक (इसी दौरान बच्चों को मिड-डे मील दिया जाएगा)।
  4. छात्रों की छुट्टी: दोपहर 12:20 बजे।

कुल 7 पीरियड की होगी पढ़ाई

स्कूलों में पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए कुल 7 पीरियड निर्धारित की गई हैं। सुबह 7:00 बजे से शुरू होकर 12:20 बजे तक 7वीं घंटी खत्म होगी। छात्रों की छुट्टी के बाद शिक्षकों को 10 मिनट अतिरिक्त रुकना होगा। इस समय में शिक्षक दिन भर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे, होमवर्क चेक करेंगे और अगले दिन की क्लास की योजना तैयार करेंगे।

क्यों लिया गया यह फैसला?

बिहार में हर साल अप्रैल महीने से गर्मी का प्रकोप बढ़ने लगता है। दोपहर की भीषण गर्मी और लू की वजह से बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है। पिछले साल भी भीषण लू की वजह से मई-जून में लंबी छुट्टियां देनी पड़ी थीं। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने समय रहते मॉर्निंग शिफ्ट शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि बच्चों की सेहत भी सुरक्षित रहे और उनकी पढ़ाई का कैलेंडर भी प्रभावित न हो।

ये भी पढ़ें-

इंडोनेशिया में आया शक्तिशाली भूकंप, जारी की गई सुनामी की चेतावनी; जानें कितनी रही तीव्रता

Today's Weather: देशभर के मौसम में बड़े उलटफेर का अलर्ट, कहीं बारिश-आंधी तो कहीं भीषण गर्मी; जानें 2 अप्रैल को आपके राज्य का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।