1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, 30 से ज्यादा सड़कों पर डायवर्जन; बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग

दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, 30 से ज्यादा सड़कों पर डायवर्जन; बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्तूबर के लिए एक ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। इसमें यात्रियों को चेतावनी दी गई है कि प्रदर्शन के कारण राजधानी के कई हिस्सों में जाम लग सकता है और ट्रैफिक का रास्ता बदला जा सकता है।

दिल्ली में रोड ब्लॉक करती पुलिस- India TV Hindi
Image Source : ANI दिल्ली में रोड ब्लॉक करती पुलिस

नई दिल्लीः जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 10 अक्टूबर यानी आज राजधानी दिल्ली में 30 जगहों पर ट्रैफिक डायवर्जन की चेतावनी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, शनिवार सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू कर दिया गया है और यह हालात सामान्य रहने तक लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय रखें और गैर-जरूरी यात्रा से बचें, खासकर नई दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली से होते हुए रेलवे स्टेशनों, अंतर-राज्यीय बस टर्मिनलों (ISBT) और एयरपोर्ट की ओर जाते समय।

 ट्रैफिक प्रतिबंधों से कई अहम जगहों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है, जिनमें शंकर रोड-वंदे मातरम 'T' पॉइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, मिंटो रोड-दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, गुरु नानक चौक, कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर रोड शामिल हैं। 

इन रास्तों पर जाने से बचें

  1. शंकर रोड राउंडअबाउट – वंदे मातरम 'T' पॉइंट (नई दिल्ली की ओर)
  2.  धौला कुआं फ़्लाईओवर
  3.  झंडेवालान रोड और इसके आस-पास
  4. पंचकुइयां रोड और इसके आस-पास
  5.   मंडी हाउस रोड और इसके आस-पास
  6.  डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (W-पॉइंट)
  7.  राम चरण अग्रवाल चौक (A-पॉइंट)
  8.  मिंटो रोड/दीन दयाल उपाध्याय मार्ग
  9.   गुरु नानक चौक
  10.  कनॉट प्लेस आउटर सर्कल T-पॉइंट (चेम्सफ़ोर्ड रोड पर)
  11.  MG मार्ग (रिंग रोड) T-पॉइंट (भैरव रोड पर)
  12.  लोधी रोड फ़्लाईओवर
  13.  नीला गुंबद रोड और इसके आस-पास
  14.   मदरसा T-पॉइंट
  15.  सम्राट होटल राउंडअबाउट
  16.  सरदार पटेल मार्ग – पंचशील मार्ग क्रॉसिंग
  17.  भीकाजी कामा प्लेस के नीचे
  18.  मोती बाग फ़्लाईओवर के नीचे
  19.  रिंग रोड – सैन मार्टिन मार्ग T-पॉइंट
  20.  अशोक रोड – जंतर-मंतर रोड और इसके आस-पास
  21.   विंडसर पैलेस रोड और इसके आस-पास
  22.  टॉल्स्टॉय – जनपथ क्रॉसिंग
  23.   रेल भवन रोड और इसके आस-पास
  24.  जय सिंह रोड – पार्लियामेंट स्ट्रीट क्रॉसिंग
  25.   कनॉट प्लेस आउटर सर्कल – बाराखंभा रोड T-पॉइंट
  26.  गोल डाक खाना रोड और इसके आस-पास
  27.  पटेल चौक रोड और इसके आस-पास
  28.  जय सिंह रोड – अशोक रोड T-पॉइंट
  29.  RML हॉस्पिटल रोड और इसके आस-पास
  30.  कनॉट प्लेस आउटर सर्कल – पार्लियामेंट स्ट्रीट T-पॉइंट

यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सतर्क रहें और यात्रा के दौरान होने वाली परेशानी को कम करने के लिए अधिकारियों द्वारा जारी ट्रैफिक निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने यात्रियों से यह भी अपील की है कि वे लाइव अपडेट, वैकल्पिक रास्तों और ट्रैफिक अलर्ट के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नज़र रखें। 

बॉर्डर पर वाहनों की हो रही चेकिंग
आज कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन से पहले चिल्ला चेकपॉइंट (नोएडा-दिल्ली बॉर्डर) पर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। यहां पर वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं गाजियाबाद से सटे दिल्ली बॉर्डर और गुरुग्राम व फरीदाबाद बॉर्डर पर भी भारी संख्या में पुलिस तैनात है। 

 

ये भी पढ़ेंः LIVE: बॉर्डर बंद, 45 मेट्रो स्टेशनों का शटर डाउन, हेवी बैरिकेड, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली किले में तब्दील

कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन की क्यों नहीं मिली इजाजत? दिल्ली पुलिस ने गिनाए कई कारण