नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में FIR दर्ज की है। अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी है।
दिल्ली पुलिस ने ट्रेस पासिंग का केस दर्ज किया है, जिस पर अब एक नई चर्चा शुरू हो गई है।
पहले सामने आई थी ये खबर
दरअसल पहले खबर सामने आई थी कि जंतर मंतर पर जेडीयू दफ्तर की दीवार फांदकर पहुंचने के मामले में पुलिस लीगल ओपीनियन ले रही है। सौरव दास, आशुतोष रांका समेत जितने लोग आए थे उन पर ट्रेस पासिंग की धारा में एफआईआर दर्ज हो सकती है। अभी सभी जाफरपुर कला थाने में है। फिलहाल एफआईआर पर पुलिस कोई आधिकारिक जवाब नहीं दे रही है।
बता दें कि 7 जंतर मंतर लेन एक बिल्डिंग है, जिसमें कुछ घर हैं और आगे जेडीयू दफ्तर, उसमें घुसकर कुछ लोग जंतर मंतर आए थे। ऐसे में किसी के घर में जबरन घुसना ट्रेस पासिंग होता है और जंतर मंतर अलग जगह है। पुलिस सभी ऐंगल्स को देख रही है।
अधिकारियों ने क्या बताया?
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दिल्ली पुलिस ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नेताओं सौरव दास, आशुतोष रांका और पार्टी के अन्य सदस्यों के खिलाफ बिना इजाजत जंतर-मंतर इलाके में घुसने के आरोप में FIR दर्ज की है। यह कार्रवाई तब की गई जब ये कार्यकर्ता भारी बैरिकेडिंग वाले विरोध स्थल में घुस गए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए नारे लगाए।
गौरतलब है कि हाल ही में जंतर-मंतर को विरोध-प्रदर्शन के लिए तय जगह के तौर पर दी गई मान्यता खत्म कर दी गई है। मंगलवार सुबह दास, रांका और CJP के कुछ अन्य सदस्यों को हिरासत में ले लिया गया था, क्योंकि वे कथित तौर पर निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए उस इलाके में दाखिल हुए थे।
संगठन के मुताबिक, उसके करीब 11 सदस्यों को हिरासत में लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को द्वारका जिले के जाफरपुर कलां पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कुछ CJP कार्यकर्ताओं के वहां जमा होने के बाद पुलिस स्टेशन और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली में प्रोटेस्ट को लेकर अलर्ट! CAPF की तैनाती बढ़ाने की मांग, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को लिखी चिट्ठी