1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के रोहिणी से बड़ी खबर, मॉल के शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के रोहिणी से बड़ी खबर, मॉल के शोरूम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर मौजूद

ऐसा संदेह है कि आग इमारत के भूतल से शुरू हुई, जहां एक कंपनी का शोरूम है। इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है

delhi rohini fire- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रोहिणी सेक्टर-8 में लगी भीषण आग

दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-8 में बुधवार शाम एक मॉल के शोरूम में लगी आग लग गई थी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और आग बुझाने का काम जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आग इमारत के भूतल से शुरू हुई, जहां एक कंपनी का शोरूम है। उन्होंने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियों को काम पर लगाया गया है, आग लगने की सूचना रात आठ बजकर 35 मिनट पर मिली।

फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। स्थिति का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारी मौके पर मौजद हैं।