1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में SIR के दौरान सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम किस इलाके से कटे? यहं देखें डेटा

दिल्ली में SIR के दौरान सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम किस इलाके से कटे? यहं देखें डेटा

दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी हो चुकी है। इस ड्राफ्ट लिस्ट से 47.7 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस लिस्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा नाम दिल्ली के किस इलाके से हटाए गए हैं।

DELHI SIR Election commission- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली में SIR के आंकड़े जारी।

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया के तहत मसौदा मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) जारी कर दी गई है। आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 47.7 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। इससे पहले दिल्ली के वोटर लिस्ट में 1.45 करोड़ मतदाताओं  के नाम मौजूद थे। वहीं, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में करीब 97.5 लाख वोटर्स शामिल हैं। वही, अब इस बात की जानकारी भी सामने आ गई है कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में दिल्ली के किन क्षेत्रों से सबसे ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।

संख्या के आधार पर

अगर वोटर्स की संख्या के हिसाब से देखें तो सोमवार को जारी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के अनुसार, बुराड़ी में सबसे अधिक 1.67 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। ओखला में 1.63 लाख, बदरपुर में 1,46,673, विकासपुरी में 1,46,225 और रिठाला में 1.06 लाख वोटर्स के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं।

वहीं, ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सबसे कम दिल्ली कैंट से 22,855 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। रोहिणी से 24,888 वोटर्स, शकूर बस्ती से 27,233, राजौरी गार्डन से 30,856 और मटिया महल से 32,099 वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।

प्रतिशत के आधार पर

सामने आई जानकारी के अनुसार, SIR के तहत जारी की गई दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुताबिक, प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक नाम 47.85 तुगलकाबाद विधानसभा सीट से हटाए गए हैं। ओखला से 45.33 प्रतिशत, कस्तूरबा नगर से 44.03 प्रतिशत और बदरपुर से 42.67 प्रतिशत वोटर्स के नाम हटाए गए हैं।

प्रतिशत के हिसाब से देखें तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सबसे कम नाम- रोहिणी में 16.5 प्रतिशत, शकूर बस्ती में 18.74 प्रतिशत, राजौरी गार्डन से 20.86 प्रतिशत, मंगोलपुरी से 21.24 प्रतिशत और  मटिया महल 24.5 प्रतिशत हटाए गए हैं।

किस जिले से सबसे ज्यादा नाम हटे?

अगर जिलावार डेटा की बात की जाए तो ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में सबसे ज्यादा दक्षिण-पूर्वी दिल्ली जिले में 6.79 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। पूर्वी दिल्ली से 5.70 लाख, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से 5.43 लाख, दक्षिणी दिल्ली से 5.19 लाख और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से 3.71 लाख वोटर्स की नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं।

4 नवंबर को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्ति दर्ज कराने के लिए लोगों को 1 महीने का समय दिया है। जिन भी योग्य वोटर्स के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हुए हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग ने बताया है कि दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट 4 नवंबर को जारी की जाएगी। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- दिल्ली में SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 47.7 लाख लोगों के नाम हटाए गए, सामने आया पूरा आंकड़ा