A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का खास अभियान, चौराहे पर चालान और तुरंत पहनाए हेलमेट

सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का खास अभियान, चौराहे पर चालान और तुरंत पहनाए हेलमेट

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान के तहत लोगों का चालान किया और उसी समय उनको हेलमेट भी पहना दिए। इस दौरान कई लोगों ने अपनी गलती मानते हुए हेलमेट पहनने का संकल्प लिया।

Delhi Traffic Police- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का खास अभियान

वर्ल्ड हेलमेट डे पर राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। इसके तहत ट्रैफिक पुलिस ने न सिर्फ नियम तोड़ने वालों का चालान किया, बल्कि उन्हें हेलमेट भी पहनाकर जागरूक किया। दिल्ली के सरिता विहार इलाके में रेड लाइट पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए आने वाले चालकों को रोका गया।

Image Source : Reporter Inputदिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को हेलमेट पहनाए

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर बिना हेलमेट के बाइक चला रहे लोगों का चालान किया गया। इस कार्रवाई की खास बात यह रही कि चालान के बाद चालकों को वहीं पर हेलमेट भी दिए गए।

Image Source : Reporter Inputविशेष अभियान के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

लोगों ने हेलमेट पहनने का संकल्प लिया

पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि उनकी जान बचाने के लिए जरूरी है। अभियान के दौरान कई लोगों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में हेलमेट पहनने का संकल्प भी लिया। कई राहगीरों का चालान किया गया। कुछ महिलाएं भी बिना हेलमेट लगाए बाइक पर सवार होकर निकली थी, उनको भी हेलमेट दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया। चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार बिना हेलमेट के आने वाले लोगों को रोक कर उनका चालान किया गया और उनको चालान के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से हेलमेट पहनाया गया।

डॉक्टरों ने फैलाई जागरुकता

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, "वर्ल्ड हेड इंजरी डे पर सदर्न रेंज के ट्रैफिक स्टाफ ने मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ मिलकर चिराग दिल्ली चौराहे पर एक खास अवेयरनेस ड्राइव चलाई, जिससे आने-जाने वालों में रोड सेफ्टी को बढ़ावा मिला। ड्राइव के दौरान, टू-व्हीलर चलाने वालों को अच्छी क्वालिटी के हेलमेट बांटे गए और उन्हें रोड ट्रैफिक एक्सीडेंट में सिर में चोट लगने के गंभीर खतरों के बारे में बताया गया, जब हेलमेट नहीं पहने जाते हैं या खराब क्वालिटी के होते हैं। मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जानकारी देने वाले सेशन दिए, जिसमें सर्टिफाइड हेलमेट की अहमियत और एक्सीडेंट के मामले में जानलेवा चोटों से बचने के लिए तुरंत मेडिकल मदद के बारे में बताया गया। इसका नेतृत्व ACP ट्रैफिक साउथ डिस्ट्रिक्ट ने किया,डिफेंस कॉलोनी, हौज खास, साकेत, महरौली और संगम विहार के टीआई भी शामिल थे।"

Image Source : Reporter Inputजांच के दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस

यह भी पढ़ें-

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली में करंट लगने से मजदूर की मौत, राजमिस्त्री भी हाई टेंशन तार की चपेट में आया; ऐसे हो गया दर्दनाक हादसा