1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली में 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, हरित परिवहन को मिलेगा बढ़ावा

 Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Mar 20, 2026 02:41 pm IST,  Updated : Mar 20, 2026 02:41 pm IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाते हुए उन्हें दिल्ली की जनता को समर्पित कर दिया। दिल्ली की इंद्रप्रस्थ बस डिपो से उन्होंने नई बसों को हरी झंडी दिखाई।

CM Rekha Gupta, EV Buses, New Buses in Delhi- India TV Hindi
CM रेखा गुप्ता ने 300 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी Image Source : REPORTER INPUT

दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए दिल्ली सरकार लगातार अलग-अलग कदम उठा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों की भी खूब बढ़ावा दिया जा रहा है। लोग तो इलेक्ट्रिक वाहनों की तरफ शिफ्ट हो ही रहे हैं और उनके साथ ही साथ दिल्ली की सरकार भी इलेक्ट्रिक बसों की तरफ तेजी से बढ़ रही है। अभी आपको दिल्ली की सड़कों पर चलने वाली DTC बसों में अधिकतर बसें इलेक्ट्रिक नजर आएंगी और आज भी 300 नई बसों को DTC के बेड़े में शामिल किया गया है। आपको बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता ने इंद्रप्रस्थ बस डिपो से 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर उन्हें जनता को समर्पित कर दिया।

सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बात

दिल्ली के लिए 300 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि, 'पिछले एक साल में 2 हजार से भी ज्यादा EV बसों को DTC बेड़े में शामिल किया गया है। हमारी सरकार सार्वजनिक परिवहन को पूरी तरह उत्सर्जन-मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।' आपको बता दें कि इस अवसर पर नानकसर–गाजियाबाद के बीच नई अंतरराज्यीय बस सेवा की शुरुआत की गई तथा डीटीसी के नए कार्यालय भवन का शिलान्यास भी किया गया।

EV प्रोत्साहन पोर्टल फिर से शुरू

आपको बता दें कि साल 2023 में जो EV प्रोत्साहन पोर्टल को बंद कर दिया गया था, आज उसे फिर से शुरू किया गया है। इसके तहत 12 हजार 877 लाभार्थियों को 24 करोड़ रुपए की लंबित सब्सिडी DBT के माध्यम से प्रदान की गई। बता दें कि इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह, विधायक तरविंदर सिंह मारवाह सहित अन्य कई लोग भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें-

CM रेखा गुप्ता का निर्मल छाया कॉम्प्लेक्स दौरा, जुवेनाइल जस्टिस पोर्टल किया लॉन्च

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।