1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में 15 अगस्त को बारिश होगी या मौसम रहेगा साफ? IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

दिल्ली में 15 अगस्त को बारिश होगी या मौसम रहेगा साफ? IMD ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान

दिल्ली में 15 अगस्त को बारिश हो सकती है। आकाश में बादल छाए रहेंगे। दोपहर के समय कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम से रात के बीच भी कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली का मौसम- India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली का मौसम

नई दिल्लीः दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में शुक्रवार को भारी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, बारिश का दौर आज रात जारी रहेगा। दोपहर से लेकर रात तक कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33-35°C के बीच रहने की उम्मीद है।

दिल्ली में 15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। विभाग द्वारा जारी मौसम के पूर्वानुमान से पता चलता है कि शनिवार को सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच बारिश की 70 प्रतिशत संभावना है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी में लगभग 5 मिमी बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार यानी 15 अगस्त सुबह 6 बजे से 9 बजे के बीच हल्की बारिश होने का अनुमान है, जिसकी संभावना 60 प्रतिशत है। इस दौरान भी लगभग 5 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। दोपहर से शाम के समय भी हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान लगभग 3 मिमी बारिश होने की उम्मीद है। यह मौसम का पूर्वानुमान खास तौर पर 15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को ध्यान में रखते हुए जारी किया गया है। पूर्वानुमान के अनुसार, पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की उम्मीद है। अलग-अलग समय पर बारिश की संभावना है।  

दिल्ली के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 24°C से 26°C के बीच रहने की उम्मीद है। ज़्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और दिल्ली में ज़्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास रहेगा। दिन में 15 से 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 

बता दें कि देश के अलग-अलग राज्यों में शुक्रवार को भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तरी बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण आज गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, झारखंड, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।

ये भी पढ़ेंः 15 अगस्त के दिन बदले वक्त पर चलेगी Delhi Metro, जानिए सुबह कितने बजे खुलेगा स्टेशन और कब मिलेगी पहली मेट्रो?

स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में छह जगहों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल आते ही मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट