A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के चिड़ियाघर में बहार, मादा बाघ अदिति ने एक साथ दिए 6 नन्हे तोहफे; देखें VIDEO

दिल्ली के चिड़ियाघर में बहार, मादा बाघ अदिति ने एक साथ दिए 6 नन्हे तोहफे; देखें VIDEO

दिल्ली के चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर प्रजाति की बाघिन अदिति ने एक साथ 6 शावकों को जन्म दिया। मादा बाघ और उसके सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

बाघिन अदिति ने 6 शावकों को जन्म दिया।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बाघिन अदिति ने 6 शावकों को जन्म दिया।

दिल्ली के चिड़ियाघर में सोमवार को खुशी का माहौल रहा। बंगाल टाइगर प्रजाति की बाघिन अदिति ने एक साथ 6 शावकों को जन्म दिया। चिड़ियाघर के इतिहास में पिछले 20 सालों में यह पहला मौका है जब एक ही दिन में इतने सारे शावकों का जन्म हुआ है। मादा बाघ और उसके सभी बच्चे स्वस्थ हैं।

अधिकारियों के अनुसार, 7 साल की बाघिन अदिति ने सुबह 9 बजे से 11 बजे के बीच इन शावकों को जन्म दिया। अदिति को नागपुर के गोरेवाड़ा बचाव केंद्र से दिल्ली लाया गया था। चिड़ियाघर प्रशासन के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि यह न केवल बाघों की संख्या में वृद्धि करेगा, बल्कि संरक्षण प्रयासों को भी बढ़ावा देगा।

कड़ी निगरानी में शावक और मां

दिल्ली चिड़ियाघर के निदेशक, संजीत कुमार ने बताया कि अदिति और उसके नवजात शावकों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से 24 घंटे कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद के पहले 48 घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए चिड़ियाघर की टीम पूरी सतर्कता बरत रही है। कुमार ने यह भी बताया कि मां बाघिन अपने बच्चों की देखभाल अच्छी तरह से कर रही है।

चिड़ियाघर प्रशासन ने बताया कि बाघिन को एक सुरक्षित और शांत वातावरण दिया गया है, ताकि वह अपने शावकों की अच्छी तरह देखभाल कर सके। इस नए परिवार के आने से दिल्ली के चिड़ियाघर में पर्यटकों के लिए एक और आकर्षण बढ़ गया है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर, 184 मौतें, 309 सड़कें हुईं बंद...देखिए तबाही का VIDEO

तेज रफ्तार कार की टक्कर से उछला बुजुर्ग, दिल दहला देने वाला CCTV फुटेज आया सामने