A
Hindi News दिल्ली क्या सच में दिल्ली पुलिस ने डिलीवरी बॉय को पीटा? वायरल दावे पर आया पुलिस का वर्जन सामने

क्या सच में दिल्ली पुलिस ने डिलीवरी बॉय को पीटा? वायरल दावे पर आया पुलिस का वर्जन सामने

एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें यह आरोप लगाया जा रहा है कि दो पुलिस वाले जोमैटो के डिलीवरी बॉय को घसीट और पीट रहे हैं मगर अब उस पर पुलिस वालों का बयान सामने आ गया है।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : REPORTER INPUT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी की पहुंच सोशल मीडिया तक हो गई है और हर दिन कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट और वायरल होते हैं। उन सभी पोस्ट के साथ लोगों के कुछ दावे भी होते हैं जो सही और गलत, दोनों पाए जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि दो पुलिस वाले एक शख्स को उसके घर से खींचकर अपने साथ ले जा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ दावा किया जा रहा था। आइए पहले आपको उस दावे के बारे में बताते हैं और फिर पुलिस का वर्जन बताएंगे।

वायरल वीडियो के साथ क्या दावा किया गया?

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें दिख रहा है कि एक शख्स को जिसने लाल रंग का टी-शर्ट पहना है, उसे पुलिस वाले खींचकर साथ में ले जा रहे हैं। अब इस वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पुलिस वाले जोमैटो के डिलीवरी बॉय को घसीट रहे हैं और साथ में उसकी पिटाई भी कर रहे हैं। वीडियो में एक अन्य शख्स भी वहां पर नजर आ रहा है जो पहले तो शांत खड़ा था और पुलिस वाले के कहने पर उनकी मदद करता दिखता है। अब पुलिस का वर्जन जानने से पहले आप उस वीडियो को देख लीजिए।

यहां देखें वह वीडियो

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा?

इस मामले के बारे में बताते हुए पुलिस ने बताया कि, 'जो वीडियो वायरल हो रहा है वो घटना 29 सितंबर का है। आउटर नॉर्थ दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम में एक कॉल आई थी। शख्स ने बताया कि खाना डिलीवरी करने के बाद भी खाना आर्डर करने वाले शख्स ने पैसे नही दिए और उसके साथ यानी डिलीवरी बॉय के साथ गाली गलौच करने लगा।' इस कॉल के आने के बाद पुलिस वाले मौके पर पहुंचे और तब उन्होंने देखा कि जिसने खाना आर्डर किया वो नशे में धुत था। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले जा रही थी तब नशे में धुत शख्स सीढ़ियों की रेलिंग पकड़ने लगा। पुलिस वाले जोमौटो डिलीवरी बॉय और नशे में धुत शख्स को पुलिस स्टेशन ले गयी और मेडिकल करवाया गया मगर जोमैटो डिलीवरी बॉय की तरफ से कोई शिकायत न मिलने बाद नशे में धुत उस शख्स को छोड़ दिया गया। अभी तक दिल्ली पुलिस को कोई शिकायत नही दी गई है।'

ये भी पढ़ें-

दिल्ली के CR पार्क पहुंचे PM मोदी, पंडालों में की देवी की अराधना; देखें VIDEO

मुस्लिम संगठनों ने उठाई तौकीर रजा की रिहाई की मांग, योगी सरकार के एक्शन की निंदा की