1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के CR पार्क पहुंचे PM मोदी, पंडालों में की देवी की अराधना; देखें VIDEO

दिल्ली के CR पार्क पहुंचे PM मोदी, पंडालों में की देवी की अराधना; देखें VIDEO

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 30, 2025 11:41 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 11:41 pm IST

पीएम मोदी ने दिल्ली के सीआर पार्क में देवी की अराधना की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर वह सीआर पार्क में पहुंचे थे। उन्होंने इसकी तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किया है।

पीएम मोदी ने की देवी की अराधना।- India TV Hindi
पीएम मोदी ने की देवी की अराधना। Image Source : X/NARENDRA MODI

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार को साउथ दिल्ली के सी आर पार्क इलाके में पहुंचे। यहां महा अष्टमी के अवसर पर उन्होंने सी आर पार्क स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने मंत्रोच्चार के बीच देवी की अराधना भी की। पीएम मोदी ने क्षेत्र के प्रतिष्ठित काली बाड़ी में आरती भी की। उन्होंने पारंपरिक बंगाली संस्कृति के अनुसार आयोजित समारोह में हिस्सा लिया।

पीएम ने एक्स पर शेयर की तस्वीरें

कार्यक्रम के बाद मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दुर्गा पूजा समारोह समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा, ‘‘आज महाअष्टमी के पावन अवसर पर, मैं दुर्गा पूजा समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली के चित्तरंजन पार्क गया। चित्तरंजन पार्क बंगाली संस्कृति से अपने गहरे जुड़ाव के लिए जाना जाता है। यह समारोह वास्तव में हमारे समाज में एकता और सांस्कृतिक जीवंतता की भावना को दर्शाता है। मैंने सभी की खुशी और कल्याण के लिए प्रार्थना की।’’ 

बढ़ाई गई सुरक्षा

बता दें कि मोदी के दौरे को देखते हुए साउथ दिल्ली के इलाकों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वहीं इस दौरान कई मार्गों को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई थी। दिल्ली पुलिस ने पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए कई मार्गों पर आवाजाही को रोक दिया था। इसके लिए वैकल्पिक मार्गों को शुरू किया गया था। इस दौरान साइथ दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही। 

पीएम मोदी ने की देवी की अराधना।
Image Source : X/NARENDRA MODIपीएम मोदी ने की देवी की अराधना।

डायवर्ट किए गए रूट

यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी कि वे प्रतिबंध के दौरान प्रभावित इलाकों से बचें और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। यात्रियों से अपील करते हुए कहा गया कि "वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे धैर्य रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सुगम यातायात के लिए यातायात कर्मियों के साथ सहयोग करें। उन्हें प्रमुख चौराहों पर तैनात पुलिस के निर्देशों का पालन करना चाहिए।"

यह भी पढ़ें- 

अकाली दल को लगने वाला है तगड़ा झटका! कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं अनिल जोशी, राहुल गांधी से की मुलाकात

बरेली हिंसा: अब तौकीर रजा के रिश्तेदार पर एक्शन, अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला 'बाबा का बुलडोजर'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।