1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बरेली हिंसा: अब तौकीर रजा के रिश्तेदार पर एक्शन, अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला 'बाबा का बुलडोजर'

बरेली हिंसा: अब तौकीर रजा के रिश्तेदार पर एक्शन, अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला 'बाबा का बुलडोजर'

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Sep 30, 2025 05:34 pm IST,  Updated : Sep 30, 2025 05:34 pm IST

यूपी के बरेली जिले में एक बार फिर बाबा का बुलडोजर चला है। बरेली हिंसा के मास्टरमाइंड तौकीर रजा के रिश्तेदार के अवैध चार्जिंग स्टेशन पर बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।

अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर।- India TV Hindi
अवैध चार्जिंग स्टेशन पर चला बुलडोजर। Image Source : REPORTER INPUT

बरेली: आई लव मोहम्मद विवाद के बाद मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अब तौकीर रजा के रिश्तेदारों पर भी एक्शन शुरू हो गया है। मंगलवार को पुलिस ने तौकीर रजा के रिश्तेदार के घर पर बुलडोजर एक्शन किया है। बरेली में तौकीर के रिश्तेदार के अवैध चार्जिंग स्टेशन पर बुलडोजर चलाया गया है। बताया गया कि यह चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन पर बनाया गया है। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, जाकि इलाके में माहौल खराब न हो। एक्शन से पहले वहां मौजूद वाहनों को बाहर निकालने का समय भी दिया गया। 

नगर निगम की जमीन पर हुआ था निर्माण

दरअसल, जिस अवैध चार्जिंग स्टेशन के खिलाफ कार्रवाई की गई वह बरेली में बवाल करने वाले मौलाना तौकीर रजा के रिश्तेदार का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह चार्जिंग स्टेशन नगर निगम की जमीन पर बनाया गया है। आज नगर निगम और बरेली विकास प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान प्रशासन और पुलिस की सुरक्षा के बीच इस अवैध चार्जिंग स्टेशन को ध्वस्त कर दिया गया है। सुरक्षा के लिए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। इसके अलावा पीएसी और सुरक्षा बल की कई कंपनियां भी तैनात रहीं, जिससे इलाके में स्थिति पर काबू पाया जा सके। 

भारी सुरक्षा के बीच हुई कार्रवाई

पुलिस और सुरक्षा बलों की सुरक्षा के बीच तुरंत ही जगह को खाली किया गया। जिन लोगों के रिक्शा खड़े हुए थे, उनको वाहन बाहर निकालने का समय दिया गया। वहीं जगह खाली होने के बाद गेट को और दीवारों को गिरा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरे से भी इलाके में नजर रखी, ताकि कहीं कोई गड़बड़ न होने पाए। बता दें कि बरेली हिंसा मामले में पुलिस का सख्त एक्शन जारी है। अब तक इस मामले में 73 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। (इनपुट- विकास साहनी)

यह भी पढ़ें- 

यूपी में फिर कमबैक की तैयारी में कांग्रेस, राज्यभर में करेगी 14 बड़ी रैलियां; इन जातियों को साधने की कोशिश

दिल्ली के CR पार्क इलाके में दुर्गा पूजा पंडाल जाएंगे PM मोदी, कई रास्ते रहेंगे बंद; यहां देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।