1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. 'ये स्माइल देने वाला क्लीनिक है', Dr. Ishman Luxe Dental Clinic में बोले रजत शर्मा, ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर्स को दिया सर्टिफिकेट

'ये स्माइल देने वाला क्लीनिक है', Dr. Ishman Luxe Dental Clinic में बोले रजत शर्मा, ट्रेनिंग ले चुके डॉक्टर्स को दिया सर्टिफिकेट

इस अवसर पर Dr. Ishman ने रजत शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि आज तो सबसे बड़े सेलिब्रिटी हमारे क्लीनिक पर आए हैं। हम उनके शुक्रगुजार हैं कि वे यहां पर आए।

Dr. Ishman Luxe डेंटल क्लिनिक...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT Dr. Ishman Luxe डेंटल क्लिनिक के कार्यक्रम में इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा

नई दिल्ली:  इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने आज दिल्ली के ग्रेटर कैलाश स्थित Dr. Ishman Luxe Dental Clinic में ट्रेनिंग पूरी कर चुके डॉक्टर्स के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ये सिर्फ एक डेंटल क्लिनिक नहीं है बल्कि खुशी देने वाला, स्माइल देने वाला क्लीनिक है। मुझे यहां आकर पता चला कि स्माइल को कैसे इंप्रूव किया जा सकता है।

सबसे बड़े सेलिब्रिटी हमारे क्लीनिक पर आए

इस अवसर पर Dr. Ishman ने रजत शर्मा का जिक्र करते हुए कहा कि आज तो सबसे बड़े सेलिब्रिटी हमारे क्लीनिक पर आए हैं। हम उनके शुक्रगुजार हैं कि वे यहां पर आए। हम सबको बहुत कुछ समझने का आज मौका मिला।

Image Source : Reporter InputDr. Ishman Luxe डेंटल क्लिनिक के कार्यक्रम में डॉक्टर्स को सर्टिफिकेट देते इंडिया टीवी के चेयरमैन रजत शर्मा

स्माइल डिज़ाइनिंग की स्पेशलिस्ट हैं Dr. Ishman

बता दें कि Dr. Ishman स्माइल डिज़ाइनिंग की स्पेशलिस्ट हैं। वे PORCELAIN VENEERS में माहिर हैं। वे देश-विदेश के एक्टर्स, ब्लॉगर और पेशेंट्स को परफेक्ट स्माइल दे चुकी हैं। Dr. Ishman सिर्फ क्लिनिकल एक्सपर्ट ही नहीं, ट्रेंड सेट्टर भी हैं। वे डेंटिस्ट्स को भी ट्रेनिंग देती हैं। 

10वें ट्रेनिंग कोर्स में कई राज्यों के डॉक्टर्स शामिल

Dr. Ishman Luxe डेंटल क्लिनिक का आज 10वां ट्रेनिंग कोर्स था जिसमें पंजाब, मणिपुर, हिमाचल, सिक्किम और दिल्ली से डेंटिस्ट्स परफेक्ट स्माइल के लिए ट्रेनिंग लेने आए थे। मुस्कान संवारने वाली Dr. Ishman अब अगली पीढ़ी को भी नए जमाने की टेक्निक की ट्रेनिंग दे रही हैं।