1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में नकली नोट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, करीब 3 लाख रुपए की फेक करंसी बरामद, 2 लोग दबोचे गए

दिल्ली में नकली नोट बनाने वाले रैकेट का भंडाफोड़, करीब 3 लाख रुपए की फेक करंसी बरामद, 2 लोग दबोचे गए

दिल्ली में नकली नोट वाले रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है और दिल्ली पुलिस ने 2 लोगों को पकड़ा है। इस मामले में लगभग 2.89 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं।

Fake currency racket- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE PIC 2 लोग दबोचे गए

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने नकली नोट रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आनंद विहार इलाके के पास से लगभग 2.89 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को भी पकड़ा है। 

जनवरी में भी गिरफ्तार हुए थे 3 लोग

जनवरी 2024 में भी दिल्ली पुलिस ने 50 लाख रुपए के नकली नोट के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने इनके बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया था और बताया था कि पिछले 5 साल में इन तीन आरोपियों ने 5 करोड़ रुपए के नकली नोटों को बाजार में चला भी दिया था।

आरोपियों की पहचान आसिफ अली, दानिश अली और सरताज खान के रूप में हुई थी और ये लोग यूपी के बदायूं के रहने वाले थे। दिल्ली पुलिस ने अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैप लगाकर इन लोगों को गिरफ्तार किया था। 

इसमें से एक आरोपी की गाड़ी से 50 लाख रुपए के नकली नोट भी बरामद किए गए थे। हैरानी की बात तो यह निकली थी कि ये लोग पढ़े लिखे थे, जिसमें एक मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था और दूसरा कंप्यूटर सेंटर चलाता था।