A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में खौफनाक वारदात, लूट के बाद यूपी के रहने वाले मुस्लिम शख्स की हत्या; दो गिरफ्तार

दिल्ली में खौफनाक वारदात, लूट के बाद यूपी के रहने वाले मुस्लिम शख्स की हत्या; दो गिरफ्तार

Delhi Crime news: दिल्ली में अपराधियों ने लूट के बाद एक मुस्लिम शख्स की हत्या कर दी। इस वारदात की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने मामसे की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली क्राइम न्यूज- India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC दिल्ली क्राइम न्यूज

Delhi Crime News: दिल्ली में अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। हाल ही में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में गगन सिनेमा के पास एक व्यक्ति की लूट के दौरान हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से मृतक का लूटा गया मोबाइल फोन, आधार कार्ड और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। इस वारदात के बाद आसपास के एरिया में खौफ की स्थिति बनी हुई है। 

उत्तर प्रदेश का रहने वाला था मृतक

पुलिस के मुताबिक गुरुवार तड़के करीब 4:39 बजे सूचना मिली थी कि गगन सिनेमा के मुख्य गेट के सामने सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे तुरंत जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान मृतक की पहचान 42 साल के मोहम्मद अनीश के रूप में हुई जो उत्तर प्रदेश के औरैया जिले का रहने वाला था। मामले में नंद नगरी थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

तकनीकी जांच से खुला मर्डर केस, पुलिस ने 2 को दबोचा

जांच के दौरान पुलिस ने जानकारी जुटाई और तकनीकी और स्थानीय इनपुट के आधार पर दो आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुंदर नगरी निवासी 30 साल के आसिफ  और 28 साल के परम शिवम के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपियों ने किया बड़ा खुलासा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। विरोध करने पर उन्होंने अनीश की चाकू मारकर हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन और आधार कार्ड लूट लिया। पुलिस ने दोनों के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आसिफ पहले से लूट, स्नैचिंग, चोरी और आर्म्स एक्ट के छह मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि परम शिवम के खिलाफ लूट और चोरी के नौ मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही

रिपोर्ट: संजय शाह

ये भी पढ़ें-

Ex-गर्लफ्रेंड के बाल खींचकर सड़क पर घसीटा, भागते हुए सोसाइटी के गेट में मारी टक्कर; दिल्ली पुलिस के सिपाही की करतूत CCTV में कैद

Delhi Firing: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर फायरिंग, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी, जानें क्या कहा