A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. IMD Rain Forecast: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

IMD Rain Forecast: दिल्ली में आंधी-तूफान के साथ बारिश के आसार, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

दिल्ली में रुक-रुककर हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

IMD Rain Forecast: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों मौसम सुहाना है। रुक-रुककर हो रही बारिश और बादलों की आवाजाही ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। दिल्ली में सुबह 8:30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 75 प्रतिशत दर्ज की गई।

मई के महीने में सर्वाधिक बारिश

मौसम विभाग ने दिन में आंधी-तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को दिल्ली में मई के महीने में सर्वाधिक बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, सफदरजंग मौसम केंद्र ने देर रात 2:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक मात्र छह घंटों में 77 मिमी बारिश दर्ज की थी। वर्ष 1901 से जब से रिकॉर्ड रखना शुरू हुआ है तब से मई महीने में यह दिल्ली में 24 घंटे के भीतर हुई दूसरी सबसे अधिक वर्षा थी।

दिल्ली की कैसी है आबोहवा?

वहीं, दिल्ली में सुबह 9:00 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 212 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शून्य से 50 के बीच AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

PM मोदी से मिले एयर चीफ मार्शल, सुरक्षा और रक्षा मामलों पर हुई चर्चा

भारत के इस राज्य में आया भूकंप, रिक्टर पैमाने पर मापी गई इतनी तीव्रता