A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? जानिए यहां

दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम? जानिए यहां

दिल्ली में इस हफ्ते आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले कुछ दिनों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE प्रतीकात्मक फोटो

देश की राजधानी दिल्ली में अगले कुछ दिनों में गर्मी से राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, बारिश और आंधी आने के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। विभाग ने यह भी कहा कि सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

मौसम के साप्ताहिक पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल रह सकते हैं और शाम के समय हल्की बारिश एवं गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान है। गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। विभाग ने आगामी कुछ दिनों के लिए हवाओं की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना जताई है, जो मौसम में हल्की ठंडक ला कर सकती है।

येलो अलर्ट की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ हल्की बारिश की चेतावनी दी गई है। बता दें कि इस अलर्ट का अर्थ होता है कि लोग मौसम में बदलाव के लिए तैयार रहें।

इस हफ्ते दिल्लीवासियों के लिए मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। वहीं, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम था। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

मुठभेड़ से भागी माओवादी महिला ने किया सरेंडर, संगठन के खोले राज; UAPA के तहत दर्ज हैं मामले

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को मिली 'Z' श्रेणी की सुरक्षा, क्या है वजह?