A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: कालका जी मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट का वीडियो सामने आया

दिल्ली: कालका जी मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, मारपीट का वीडियो सामने आया

मारपीट से मंदिर के पुजारी बुरी तरह से जख्मी हो गए। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान पुजारी की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में काफी रोष व्याप्त है।

कालकाजी मंदिर में...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, मृतक की तस्वीर

नई दिल्ली:  दिल्ली के कालका जी मंदिर में बीती रात झगड़े में मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सेवादार और मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद मांगने को लेकर विवाद हुआ। यह विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। चार-पांच की संख्या में आए लोगों ने सेवादार पर लाठी डंडों की बरसात कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। मारपीट से मंदिर का सेवादार बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना से इलाके में काफी रोष व्याप्त है।

प्रसाद मांगने के सवाल पर विवाद 

पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त की रात 9.30 बजे उसे झगड़े की सूचना मिली। बताया जाता है कि कालकाजी मंदिर में दर्शन के बाद प्रसाद मांगने के सवाल पर विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। आरोपियों ने डंडों और मुक्कों से सेवादार पर हमला बोल दिया। उसे बुरी तरह से पीटने लगे। डंडों और मुक्कों के वार से सेवादार बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हरदोई का रहनेवाला था मृतक

मृतक  योगेन्द्र सिंह (35), हरदोई यूपी का रहनेवाला था। वह कालकाजी मंदिर में पिछले 15 साल से बतौर सेवादार काम कर रहा था। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक आरोपी अतुल पांडेय (30) को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।