1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में बीच सड़क पर पलटी कार, चकरघिन्नी की तरह नाची WagonR, लड़के का सिर निकला बाहर, हैरान कर देगा VIDEO

दिल्ली में बीच सड़क पर पलटी कार, चकरघिन्नी की तरह नाची WagonR, लड़के का सिर निकला बाहर, हैरान कर देगा VIDEO

तेज रफ्तार कार ने कई वाहनों को ओवरटेक किया। इसके बाद ये कार अनियंत्रित हो गई। कार के पिछले हिस्से से एक लड़के का सिर बाहर निकल आया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है।

बीच सड़क पर पलटी कार- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बीच सड़क पर पलटी कार

दिल्ली के शक्ति नगर इलाके में एक तेज रफ्तार WagonR कार के पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शक्ति नगर गोल चक्कर के पास हुआ है। हादसे का पूरा घटनाक्रम वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति के मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सोशल मीडिया में ये वीडियो वायरल हो रहा है।

कार ने ई-रिक्शा को किया ओवरटेक

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार तेज रफ्तार में चल रही है। कार ने पहले एक ई-रिक्शा को बाईं तरफ से ओवरटेक किया। इसके बाद सामने आए एक अन्य ई-रिक्शा से बचने की कोशिश में कार अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार कार पलट गई और डिवाइडर से टकराने के बाद वह चकरघिन्नी की तरह सड़क पर ही गोल-गोल नाचने लगी।

लड़के का सिर पिछले शीशे से निकला बाहर

हादसे के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठा एक यात्री झटके के कारण पिछले शीशे से बाहर निकल गया। कार के अनियंत्रित होने के बाद वाहन का पिछला हिस्सा यानी शीशा पूरी तरह टूट गया। कार में बैठा लड़का बाहर की तरफ लटक आया। गनीमत रही कि कार की पीछे वाली सीट पर बैठा लड़क सड़क या डिवाइडर नहीं टकराया।

कार में सवार दोनों को आईं मामूली चोटें

वीडियो में हादसे के बाद कार में सवार लोगों को कार से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। हादसे के बाद सड़क पर वाहनों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों लड़के खुद क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकल आए। वहां मौजूद लोगों ने सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त कार को सीधा किया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। कार में सवार दोनों लोगों को मामूली चोटें आईं हैं।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर हादसे की परिस्थितियों को लेकर जानकारी सामने आई है। घटना की आधिकारिक पुष्टि और हादसे में शामिल लोगों की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी का इंतजार है। पुलिस की टीम ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली के कीर्तिनगर की एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, धू-धूकर जली गाड़ियां, जान बचाकर भागे लोग