A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. होली पर भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली में नहीं रहेगा 'ड्राई डे'

होली पर भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, दिल्ली में नहीं रहेगा 'ड्राई डे'

होली के दिन भी दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगीं। आबकारी विभाग ने बताया कि होली को ड्राई डे की लिस्ट में नहीं रखा गया है।

होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें।- India TV Hindi
Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PEXELS होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस बार होली पर भी शराब की दुकानें खुली रहेंगी। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी है। एक अधिकारी ने बताया कि होली को शराबबंदी दिवस की लिस्ट से हटा दिया गया है, जिस वजह से दिल्ली में शराब की दुकानें खुली रहेंगी। अधिकारी ने बताया कि जनवरी में ड्राई डे को लेकर एक आदेश जारी किया गया था। इस लिस्ट में मार्च तक सिर्फ गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयतीं पर ही ड्राई डे है। ऐसे में होली के दिन शराबबंदी दिवस नहीं रहेगा और दिन भर शराब की दुकानें खुली रहेंगी।

होली पर खुली रहेंगी शराब की दुकानें

आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सरकार द्वारा होली को 'शराबबंदी दिवस' की सूची से हटा दिए जाने के कारण राजधानी भर में शराब की दुकानें इस होली पर खुली रहेंगी। इस वर्ष जनवरी में जारी एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती को ही 'शराबबंदी दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। अधिकारी ने कहा, "इस होली पर कोई शराबबंदी दिवस नहीं होगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी। जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद रहेंगी।"

Image Source : PTIहोली पर नहीं है ड्राई डे।
 

होली पर 1500 से अधिक पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात

राजधानी में शांतिपूर्ण होली समारोह सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिल्ली-हरियाणा और दिल्ली-उत्तर प्रदेश की सभी सीमावर्ती सड़कों के आसपास कड़ी निगरानी रखी जाएगी। एक अधिकारी ने कहा कि पूरे शहर में 15,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। अधिकारी के अनुसार, यह तैनाती 'ऑपरेशन आघात' के तहत होली से पहले चलाए गए अभियान के साथ की जा रही है। इस अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस (दक्षिणी रेंज) ने 204 लोगों को गिरफ्तार किया और 973 को एहतियाती प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। इस वर्ष विशेष ध्यान शराब पीकर या लापरवाही से वाहन चलाने और मोटरसाइकिल स्टंट करने वालों पर रहेगा। इसके लिए प्रमुख चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बाजारों और आवासीय कॉलोनियों में कई जगह चेकपोस्ट लगाए जाएंगे। 

जगह-जगह होगी नाकेबंदी

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ''हरियाणा और उत्तर प्रदेश से जुड़ी सभी सड़कों वाले सीमावर्ती क्षेत्रों पर सघन जांच की जाएगी। रणनीतिक बैरिकेडिंग और नाका पिकेटिंग की योजना बनाई गई है तथा पूरे त्योहार के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी बनाए रखी जाएगी।" एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा से जुड़े सभी सीमावर्ती इलाकों पर कड़ी और विस्तृत जांच की जाएगी। इसके लिए रणनीतिक रूप से बैरिकेड लगाए जाएंगे और नाकेबंदी की जाएगी। पूरे त्योहार के दौरान पुलिस की सक्रिय और स्पष्ट मौजूदगी बनाए रखी जाएगी, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। यातायात पुलिस की कई टीम 'ब्रेथ एनालाइजर' और 'स्पीड डिटेक्शन' उपकरणों से लैस होकर पूरे दिन अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों की पहचान करेंगी और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगी। 

यह भी पढ़ें-

पति को घर में बंद करके लगा दी आग, ताला लगाकर फरार हो गई पत्नी; पति की मौत