1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कार सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को मारी टक्कर, 5 KM तक कार से बाइक को घसीटा, CCTV फुटेज आया सामने

कार सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को मारी टक्कर, 5 KM तक कार से बाइक को घसीटा, CCTV फुटेज आया सामने

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Mar 03, 2026 05:17 pm IST,  Updated : Mar 03, 2026 05:17 pm IST

यूपी के मऊ जिले में एक कार सवार ने पुलिसकर्मी की बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद वह बाइक को कार के साथ करीब 5 किलोमीटर तक घसीटता ले गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

कार से बाइक को 5 किलोमीटर तक घसीटा। - India TV Hindi
कार से बाइक को 5 किलोमीटर तक घसीटा। Image Source : REPORTER INPUT

मऊ: यूपी के जनपद मऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक रंगबाज कार चालक ने पुलिसकर्मी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने कार को रोकने के बावजूद करीब 5 किलोमीटर तक वाहन दौड़ाता रहा। इस दौरान बाइक घसीटते हुए ले जाने का खौफनाक दृश्य जिसने भी देखा, उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया है। वीडियो में कार के सामने फंसी बाइक को देखा जा सकता है। 

5 किमी तक घसीटी बाइक

दरअसल, पूरी घटना थाना कोतवाली से लेकर थाना दक्षिण टोला क्षेत्र तक की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मऊ रोडवेज के पास से शुरू हुई इस घटना के बाद मिर्जाहदीपुरा चौक तक लगभग 5 किलोमीटर के बीच पुलिस ने कई बार वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार कम नहीं की। इस दौरान रोकने की कोशिश कर रहे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जो सड़क किनारे लगे कैमरे में कैद हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कार सवार बाइक को घसीटते हुए लेकर जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने उसे रोकने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं रुका। 

कार सवार आरोपी फरार

पुलिस के अनुसार, आरोपी चालक की पहचान रस्तीपुर गांव निवासी विवेक यादव के रूप में हुई है। संबंधित वाहन जयराम यादव के नाम से पंजीकृत बताया जा रहा है। घायल सिपाही रविकांत की तहरीर पर थाना कोतवाली में आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि फरार चालक की तलाश में दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- राकेश)

यह भी पढ़ें-

BJP ने राज्यसभा के लिए घोषित किए 9 नाम, नितिन नवीन का नाम भी शामिल; देखें पूरी लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। उत्तर प्रदेश से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।