1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव हुआ है। यहां बड़े स्तर पर IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। किसे कहां पोस्टिंग मिली है, इसकी जानकारी भी सामने आई है।

Delhi Police- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर IPS-DANIPS अधिकारियों के तबादले हुए हैं। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने 18 अगस्त 2026 को 43 IPS और DANIPS अधिकारियों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं। आदेश उपराज्यपाल, दिल्ली की मंजूरी और Police Establishment Board की सिफारिश के आधार पर जारी किया गया है।

किसे कहां मिली पोस्टिंग?

  • 1994 बैच की IPS अधिकारी गरिमा भटनागर को Special Commissioner, EOW से Special Commissioner, EOW एवं MD/DPHCL बनाया गया है।
  • 1996 बैच के IPS अधिकारी मनीष अग्रवाल को Special Commissioner, Traffic से Special Commissioner, PSD भेजा गया है।
  • IPS अजय चौधरी को Special Commissioner, PSD से Special Commissioner, Traffic की जिम्मेदारी दी गई है।
  • IPS डेविड लालरिंसांगा को Special Commissioner, Operations (PCR & Communication) के साथ SPUWAC और SPUNER का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • IPS अतुल कटियार को Vigilance से हटाकर Special Commissioner, Welfare & Legal Division बनाया गया है।
  • IPS के. जगदीसन को Special Commissioner, Intelligence Division की जिम्मेदारी दी गई है।
  • IPS विवेक किशोर, जो अरुणाचल प्रदेश से ट्रांसफर होकर आए हैं, को Special Commissioner, SPUWAC & Licensing नियुक्त किया गया है।
  • IPS सिंधु पिल्लई को भी दिल्ली में नई जिम्मेदारी दी गई है और उन्हें SPUWAC & Licensing से संबंधित दायित्व सौंपा गया है।
  • IPS सुमन गोयल को Special Commissioner, Vigilance के साथ Perception Management और Media Cell का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
  • IPS राजनेश गुप्ता को Joint Commissioner, SPUWAC & SPUNER बनाया गया है।
  • IPS जटिन नरवाल को Joint Commissioner, Western Range नियुक्त किया गया है।
  • IPS मिलिंद महादेव डुंबरे को Joint Commissioner, Transport Range से Joint Commissioner, Special Branch भेजा गया है। 
  • IPS दीपक पुरोहित को Joint Commissioner, New Delhi Range से Joint Commissioner, Licensing बनाया गया है।
  • IPS नूपुर प्रसाद को Joint Commissioner, EOW से Joint Commissioner, New Delhi Range की जिम्मेदारी दी गई है।
  • IPS अजय कृष्ण शर्मा, जो गोवा से ट्रांसफर होकर आए हैं, को Joint Commissioner, HQ नियुक्त किया गया है।
  • IPS मोनिका भारद्वाज को Additional Commissioner, IFSO से Additional Commissioner, Crime बनाया गया है।
  • IPS संजय भाटिया को Additional Commissioner, HQ Personnel से Additional Commissioner, IFSO नियुक्त किया गया है।
  • IPS दिनेश कुमार गुप्ता को Traffic से हटाकर Additional Commissioner, DPHCL बनाया गया है।
  • IPS वर्षा शर्मा को Additional Commissioner, EOW की जिम्मेदारी दी गई है।
  • IPS प्रतीक्षा गोदारा को DPHCL से हटाकर Additional Commissioner, Traffic (HQ) बनाया गया है। 
  • IPS जितेंद्र कुमार मीणा को Additional Commissioner, Vigilance नियुक्त किया गया है।
  • IPS निधिन वल्सन को Additional Commissioner, Special Branch बनाया गया है।
  • IPS राजा बंथिया को DCP North District से DCP Technical & PI नियुक्त किया गया है।
  • IPS हेमंत तेवारी को South East District से DCP Special Branch बनाया गया है।
  • IPS विनीत कुमार को Technical & PI से हटाकर DCP South East District बनाया गया है।
  • IPS निहारिका भट्ट को DCP North District की जिम्मेदारी दी गई है।
  • IPS गीतांजलि खंडेलवाल को DCP Shahdara नियुक्त किया गया है।
  • IPS सत्यवान गौतम, जो अरुणाचल प्रदेश से ट्रांसफर होकर आए हैं, को DCP PCR & Operations बनाया गया है। 
  • IPS सचिन सिंघल को Addl. DCP-I, West District से DCP Traffic नियुक्त किया गया है।
  • IPS तनुश्री, जो जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर होकर आई हैं, को Addl. DCP-I, Rohini बनाया गया है।
  • IPS पुखराज कमल गुप्ता को Addl. DCP-I, North District नियुक्त किया गया है।
  • IPS लोकेश्वरन आर. को Addl. DCP-I, Outer North District बनाया गया है।
  • IPS गौरव त्यागी को DCP IFSO की जिम्मेदारी दी गई है।
  • IPS अंगद मेहता को Addl. DCP-I, Central District नियुक्त किया गया है।
  • IPS उत्कर्षा को Addl. DCP-I, South East District बनाया गया है।
  • IPS श्वेता चौहान को ACB से हटाकर DCP Traffic नियुक्त किया गया है। 

आदेश में DANIPS अधिकारियों समेत कुल 43 अधिकारियों की नई पोस्टिंग/तैनाती का उल्लेख है। Joint Commissioner, Eastern Range के पद पर IPS मिलिंद महादेव डुंबरे की नई तैनाती 1 सितंबर 2026 से प्रभावी होगी। यह आदेश दिल्ली सरकार के Principal Secretary (Home) संतोष डी. वैद्य की ओर से जारी किया गया है।

इससे पहले जुलाई 2025 में दिल्ली पुलिस में अफसरों का ट्रांसफर हुआ था।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में 24 IPS और 14 DANIPS अधिकारियों का ट्रांसफर, जानिए कौन कहां भेजा गया