1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 IPS और 14 DANIPS अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां भेजा गया

दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल, 24 IPS और 14 DANIPS अधिकारियों का तबादला, जानिए कौन कहां भेजा गया

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 28, 2025 06:29 pm IST,  Updated : May 28, 2025 06:29 pm IST

दिल्ली के पुलिस महकमे में बुधवार को बड़ा फेरबदल हुआ। दिल्ली के LG वी के सक्सेना के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई सीनियर अधिकारियों को विभिन्न इकाइयों और रेंज में नए प्रभार सौंपे गए हैं।

delhi police transfer- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल Image Source : FILE PHOTO

दिल्ली पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों और दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पुलिस सेवा (DANIPS) के 14 अधिकारियों का तबादला किया गया है। उपराज्यपाल कार्यालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना के कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कई सीनियर अधिकारियों को विभिन्न इकाइयों और रेंज में नए प्रभार सौंपे गए हैं।

किसे क्या जिम्मेदारी मिली?

  1. डेविड लालरिंगसांगा (1995 बैच) को विशेष पुलिस आयुक्त, एसपीयूडब्ल्यूएसी और एसपीयूएनईआर- महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष पुलिस इकाई और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के लिए विशेष पुलिस इकाई के रूप में तैनात किया गया है।
  2. आदेश के अनुसार धीरज कुमार (2004) दिल्ली पुलिस अकादमी के निदेशक (संयुक्त पुलिस आयुक्त) के रूप में काम करेंगे, जबकि राज कुमार सिंह (2004) को संयुक्त सीपी प्रावधान और रसद (पी एंड एल) नियुक्त किया गया है।
  3. विजय कुमार (2007) को दिल्ली पुलिस आवास निगम लिमिटेड (डीपीएचसीएल) के संयुक्त सीपी से संयुक्त सीपी पूर्वी रेंज में स्थानांतरित किया गया है।
  4. इनके अलावा, उमेश कुमार (2009) अब अतिरिक्त सीपी संरक्षा के रूप में काम करेंगे जबकि प्रतीक्षा गोदारा (2011) को अतिरिक्त सीपी विशेष प्रकोष्ठ से अतिरिक्त सीपी डीपीएचसीएल में स्थानांतरित किया गया है।
  5. जिला स्तर पर पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर क्षेत्र) निधिन वलसन (2012) को अब पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) मध्य बनाया गया है। राजीव रंजन (2012) को डीसीपी रोहिणी बनाया गया है।
  6. वी हरेश्वर स्वामी (2013) को डीसीपी 5वीं बटालियन डीएपी से बाहरी उत्तरी क्षेत्र का डीसीपी बनाया गया है। अमित गोयल (2014) को डीसीपी रोहिणी से डीसीपी (दक्षिण पूर्व) बनाया गया है, जबकि हेमंत तिवारी (2014) आईएफएसओ इकाई से डीसीपी दक्षिण पूर्व का पद संभालेंगे। 
  7. रवि कुमार सिंह (2012) को दक्षिण पूर्व जिले से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) में स्थानांतरित किया गया है, और शरद भास्कर दराडे (2013) को डीसीपी यातायात के पद पर तैनात किया गया है।
  8. आदेश के अनुसार संजीव कुमार यादव (2013) अब डीसीपी (अपराध) होंगे। कुशल पाल सिंह (2014) जो पहले यातायात में थे, अब डीसीपी मेट्रो होंगे। महेश कुमार बरनवाल (2014) को डीसीपी 5वीं बटालियन डीएपी बनाया गया है, जबकि विष्णु कुमार (2019) अतिरिक्त डीसीपी रोहिणी को डीसीपी 6वीं बटालियन डीएपी के पद पर तैनात किया गया है।
  9. दानिप्स अधिकारियों में, विनीत कुमार (2004) को डीसीपी पी एंड एल से डीसीपी आईएफएसओ इकाई में स्थानांतरित किया गया है। लक्ष्मी कंवट (2009), अतिरिक्त डीसीपी (पश्चिम), को डीसीपी सुरक्षा नियुक्त किया गया है। सुबोध कुमार गोस्वामी (2010), डीसीपी 8वीं बटालियन डीएपी, अब डीसीपी यातायात हैं।
  10. दीपक यादव (2010), अतिरिक्त डीसीपी (बाहरी क्षेत्र) को डीसीपी पीएंडएल बनाया गया है। छह आईपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त डीसीपी के पद पर तैनात किया गया है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।