A
Hindi News दिल्ली जंतर मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, प्रदर्शन करने के लिए आया था दिल्ली

जंतर मंतर पर शख्स ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, प्रदर्शन करने के लिए आया था दिल्ली

जंतर मंतर पर एक शख्स के आत्महत्या करने की खबर सामने आ रही है। उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अब दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच में लग गई है।

Jantar Mantar- India TV Hindi Image Source : DELHI TOURISM जंतर मंतर पर एक शख्स ने गोली मारकर की आत्महत्या

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज सुबह करीब 9 बजे एक आदमी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना की खबर मिलने के तुरंत बाद ही कुछ पुलिसकर्मी जंतर-मंतर पहुंच गए और मामले की जांच में जुट गए हैं। आपको बता दें कि वो शख्स जिसने आत्महत्या की है वो मध्य प्रदेश का रहने वाला था और प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली आया था। मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने उसे प्रदर्शन के लिए अनुमति भी दे दी थी मगर उससे पहले ही उसने खुद को गोली मारकर अपनी जिंदगी समाप्त कर दी। अब उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में लगी हुई है। खबर को आगे अपडेट किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारी ने कही ये बात

इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने कहा, 'जंतर मंतर पर आत्महत्या करने वाले आदमी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद हैं, और घटनास्थल को कवर कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।' उन्होंने आगे कहा कि, 'किन हालात में उस आदमी ने खुद को गोली मारी, इसकी जांच की जा रही है। एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।'

ये भी पढ़ें-

दिल्ली-NCR में ठंड के साथ प्रदूषण का डबल प्रहार, सांस लेना हुआ मुश्किल, बवाना में 400 के पार पहुंचा AQI

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव