1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानिए कौन कहां से लड़ रहा चुनाव

 Reported By: Sanjay Sah Edited By: Niraj Kumar
 Published : Nov 09, 2025 11:52 pm IST,  Updated : Nov 09, 2025 11:52 pm IST

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और जीत के मानदंडों के आधार पर किया जाए।

बीजेपी- India TV Hindi
बीजेपी Image Source : PTI

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने ने इस महीने के अंत में होने वाले एमसीडी उपचुनावों के लिए रविवार को अपने 12 उम्मीदवारों की सूची जारी की, जिनमें आठ महिलाएं शामिल हैं। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रविवार देर शाम उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की।बता दें कि सोमवार नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। 

30 नवंबर को होंगे उपचुनाव

तीस नवंबर को होने वाले एमसीडी उपचुनाव भाजपा के लिए काफी अहम हैं क्योंकि 12 में से नौ वार्ड पर भाजपा का कब्जा है। शालीमार बाग बी सीट पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पास थी, जबकि द्वारका बी सीट का प्रतिनिधित्व भाजपा की पश्चिमी दिल्ली सांसद कमलजीत सहरावत करती थीं। 

 वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि उम्मीदवारों का चयन गहन चर्चा के बाद किया गया है। हमने यह सुनिश्चित किया है कि उम्मीदवारों का चयन योग्यता और जीत के मानदंडों के आधार पर किया जाए। केंद्र, राज्य और एमसीडी में हमारे काम के आधार पर हम एकतरफा लहर के साथ जीतेंगे।

BJP candidates
Image Source : BJPबीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट

नामांकन की आखिरी तारीख कब है?

इस साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनावों में सत्ता गंवाने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने भी आज सुबह अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से तीन पर आप का कब्जा है। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 10 नवंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 12 नवंबर को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 15 नवंबर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।