A
Hindi News दिल्ली Delhi MCD Bypoll Results: सीएम रेखा गुप्ता के वार्ड में BJP की जीत, अनीता जैन ने लहराया परचम

Delhi MCD Bypoll Results: सीएम रेखा गुप्ता के वार्ड में BJP की जीत, अनीता जैन ने लहराया परचम

शालीमार बाग-B वार्ड की सीट रेखा गुप्ता के सीएम बनने के बाद खाली हुई है, जहां बीजेपी की अनीता जैन ने जीत हासिल की है। आप की बबीता राणा और कांग्रेस की सरिता कुमारी पिछड़ गई हैं।

सीएम रेखा गुप्ता- India TV Hindi Image Source : FILE PHOTO (ANI) सीएम रेखा गुप्ता

Delhi MCD Bypoll Results:​ राजधानी दिल्ली के 12 वार्डों में हुए MCD उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। इस चुनाव में शालीमार बाग-B वार्ड पर टिकी रहीं क्योंकि यह सीट दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का वार्ड रहा और रेखा गुप्ता सीएम बनने से पहले इसी वार्ड की पार्षद रह चुकी हैं और उनके इस्तीफे से ही यह वार्ड खाली हुआ था। इस सीट से भाजपा की अनीता जैन ने जीत हासिल की है। शालीमार बाग-बी वार्ड में इस बार मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अनीता जैन और आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी बबीता राणा और कांग्रेस की सरिता कुमारी के बीच था, जिसमें भाजपा को जीत मिली है। 

शालीमार बाग मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सीट रही है साथ ही वहीं से मुख्यमंत्री ने भी चुनाव जीता था अब तक सबसे बड़ा डिफरेंस है 10 हज़ार से ज़्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

उम्मीदवारों के बारे में जानें खास बातें