1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD Bypoll Results: मुंडका से AAP के अनिल जीते, चांदनी महल से आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान की जीत

Delhi MCD Bypoll Results: मुंडका से AAP के अनिल जीते, चांदनी महल से आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान की जीत

 Reported By: Ila Kazmi Edited By: Kajal Kumari
 Published : Dec 03, 2025 10:32 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 01:07 pm IST

दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव का परिणाम आज आ रहा है। मुंडका से AAP के अनिल जीते, चांदनी महल से आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान की जीत हुई है।

अरविंद केजरीवाल- India TV Hindi
अरविंद केजरीवाल Image Source : FILE PHOTO

Delhi MCD Bypoll Results: दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव का परिणाम आज आ रहा है। बता दें कि 2025 में हुए विधानसभा चुनावों के बाद एक बार फिर भाजपा, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों की परीक्षा के नतीजे आज देखने को मिल रहे हैं। मुंडका से AAP के अनिल जीते, चांदनी महल से आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक से मोहम्मद इमरान की जीत हुई है। आम आदमी पार्टी के अनिल ने MCD उपचुनाव में वार्ड नंबर 35  BJP के जय पाल को हराकर मुंडका वार्ड जीत लिया है। दिल्ली नगर निगम के मुंडका वार्ड नंबर 35 के लिए उपचुनाव 30 नवंबर को 11 अन्य वार्ड्स के साथ हुए थे।

भारतीय जनता पार्टी के जय पाल, आम आदमी पार्टी के अनिल और कांग्रेस पार्टी के मुकेश इस सीट पर मैदान में थे। इस साल की शुरुआत में उस समय के पार्षद गजेंद्र सिंह द्राल के दिल्ली विधानसभा में विधायक चुने जाने के बाद वार्ड में उपचुनाव हुए थे।

मुंडका वार्ड

भाजपा: जयपाल सिंह दराल (जयपाल सिंह सरल) (पीछे)
आप: अनिल लाकड़ा (जीत)

चांदनी महल में आल इंडिया फ्रंट ब्लॉक की जीत

दिल्ली नगर निगम के वार्ड नंबर 76 चांदनी महल वार्ड में भाजपा और आप को तगड़ा झटका लगा है और इस सीट पर आल इंंडिया फारवर्ड ब्‍लाक के मोहम्‍मद इमरान जीत दर्ज की है। उन्‍होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी आम आदमी पार्टी के मुदस्‍सर उस्‍मान को 4692 वोटों से हराया है। इमरान को 11814 वोट मिले हैं, जबकि मुदस्‍सर उस्‍मान 7122 वोट मिले हैं। इस तरह भाजपा और आप की लड़ाई में तीसरे को फायदा हुआ है। भाजपा के सुनील शर्मा दूसरे नंबर पर भी नहीं आ सके।

ये भी पढ़ें:
Sangam Vihar MCD result: दिल्ली के संगम विहार से कांग्रेस की जीत, सुरेश चौधरी ने लहराया परचम
Delhi MCD Bypoll Results: 12 सीटों पर किसने कहां से दर्ज की जीत, सबसे कम-ज्यादा मार्जिन से कौन जीता, देखें लिस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।