1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. Delhi MCD Bypoll Results: 12 सीटों पर किसने कहां से दर्ज की जीत, सबसे कम-ज्यादा मार्जिन से कौन जीता, देखें लिस्ट

Delhi MCD Bypoll Results: 12 सीटों पर किसने कहां से दर्ज की जीत, सबसे कम-ज्यादा मार्जिन से कौन जीता, देखें लिस्ट

 Written By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 03, 2025 11:27 am IST,  Updated : Dec 03, 2025 12:06 pm IST

दिल्ली में MCD उपचुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा ने सात, आम आदमी पार्टी ने तीन, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने एक और कांग्रेस ने एक सीट जीती।

जीते हुए उम्मीदवारों ने जनता का दिया धन्यवाद- India TV Hindi
जीते हुए उम्मीदवारों ने जनता का दिया धन्यवाद Image Source : ANI

नई दिल्लीः दिल्ली MCD उपचुनाव 2025 के नतीजे आ गए हैं। सभी 12 वार्डों पर मतगणना खत्म हो गई है। 12 वार्डों में से सात पर बीजेपी की जीत हुई है जबकि तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव जीती। वहीं, ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB) ने कांग्रेस ने एक-एक सीट जीती। 

शालीमार बाग-B में सबसे बड़ी मार्जिन से जीत

मुंडका में AAP उम्मीदवार अनिल ने 1,577 वोटों के अंतर से वार्ड जीता, जिससे इलाके में पार्टी की मौजूदगी बनी रही। शालीमार बाग-B में BJP की अनीता जैन ने बड़ी जीत हासिल की, जिन्होंने 10,101 वोटों की बड़ी बढ़त के साथ सीट पक्की की। अशोक विहार में कांटे की टक्कर हुई, जिसमें बीजेपी की वीना असीजा सिर्फ 405 वोटों से जीतीं, जबकि बीजेपी के सुमन कुमार गुप्ता ने चांदनी चौक में 1182 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने खोला खाता

चांदनी महल में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार मोहम्मद इमरान ने 4,692 वोटों से सीट जीती। बीजेपी ने द्वारका-B में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा, जहां मनीषा देवी 9,100 वोटों के अंतर से जीतीं। दिचाओं कलां में बीजेपी की रेखा रानी ने जीत दर्ज की। 

सबसे कम मार्जिन से यहां पर हुई हार-जीत

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजन अरोड़ा ने नारायणा सीट से 148 वोटों के बहुत कम वोटों से यह सीट जीती और पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। कांग्रेस ने संगम विहार-A में शानदार वापसी की, जहां सुरेश चौधरी 3,628 वोटों से जीते। दक्षिणपुरी में AAP उम्मीदवार राम स्वरूप कनौजिया 226 वोटों के मामूली अंतर से जीते। ग्रेटर कैलाश में भाजपा की अंजुम मंडल ने 4,065 वोटों से जीत हासिल की, जबकि विनोद नगर में भाजपा की सरला चौधरी ने 1,769 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

जीते हुए उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट

वार्ड का नाम जीते हुए उम्मीदवार का नाम पार्टी मार्जिन
मुंडका अनिल आप 1577
शालीमार बाग-बी अनीता जैन बीजेपी 10101
अशोक विहार वीना असीजा बीजेपी 405
चांदनी चौक सुमन कुमार गुप्ता बीजेपी 1182
चांदनी महल मोहम्मद इमरान ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक 4692
द्वारका- बी मनीषा देवी बीजेपी 9100
दिचाओं कलां रेखा रानी  बीजेपी 5637
नारायणा राजन अरोड़ा आप 148
संगम विहार-ए सुरेश चौधरी कांग्रेस 3628
दक्षिणपुरी  राम स्वरूप कनौजिया आप 226
ग्रेटर कैलाश अंजुमन मंडल बीजेपी 4065
विनोद नगर सरला चौधरी बीजेपी 1769

MCD में कौन पार्टी कितनी मजबूत

दिल्ली नगर निगम (MCD) में बीजेपी अभी भी सबसे मजबूत पार्टी है। बीजेपी के पास 122 सीटें हैं। जबकि आम आदमी पार्टी के पास 102 सीटे हैं। कांग्रेस के पास 9 सीटें हैं। 

कुल सीटें: 250

  1. भारतीय जनता पार्टी (BJP): 122
  2. आम आदमी पार्टी (AAP): 102
  3. इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (IVP): 16
  4. कांग्रेस: ​​9
  5. ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक (AIFB): 1
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।