A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अपने ही घर से नाबालिग ने चुराए लाखों के गहने, किसने की मदद? हैरान कर देगा दिल्ली का यह मामला

अपने ही घर से नाबालिग ने चुराए लाखों के गहने, किसने की मदद? हैरान कर देगा दिल्ली का यह मामला

दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़के ने अपने ही घर से सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। आज पुलिस ने चोरी की इस सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY प्रतीकात्मक तस्वीर

दिल्ली में एक घर से बीते दिनों हुई गहनों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। राजधानी के बिंदापुर इलाके में एक किशोर को उसके 22 वर्षीय दोस्त के साथ अपने ही घर से आभूषण चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए गए हैं।

कैसे हुआ खुलासा?

26 अगस्त को बिंदापुर पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत में कहा गया था कि अज्ञात व्यक्तियों ने एक घर से आभूषण चुरा लिए हैं। चोरी के मामले को सुलझाने के लिए पुलिस की एक टीम गठित की गई थी। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल का दौरा किया और घर व आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले लेकिन किसी के जबरन घुसने या किसी बाहरी व्यक्ति के परिसर में घुसने का कोई संकेत नहीं मिला। इससे पुलिस को किसी करीबी व्यक्ति की संलिप्तता का संदेह हुआ। 

दोस्त के घर छिपा दिए गहने

लड़के के पिता को बुलाया गया और पूछताछ के दौरान किशोर ने कबूल किया कि उसने अपने एक दोस्त की मदद से उनके घर से आभूषण चुराए थे। चोरी किए गए आभूषणों का एक हिस्सा किशोर के कब्जे से बरामद कर लिया गया। लड़के ने बताया कि बाकी आभूषणों को उसके दोस्त जिशान ने किसी अन्य स्थान पर छिपा रखा है। अधिकारी ने बताया कि लड़के के बयान के आधार पर उत्तम नगर निवासी जिशान को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो नंद राम पार्क स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

दिल्ली: लाल किले के सामने से सोने-हीरे से जड़ा कलश चोरी, करोड़ों में है कीमत, मच गया हड़कंप

11 मिनट में चोरी किए 2.5 लाख के गहने, CCTV में कैद हुई घटना, कार से आए थे दो चोर