A
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-NCR से मोबाइल की हुई चोरी बांग्लादेश भेजने की थी तैयारी, 83 फोन के साथ 2 आरोपी पकड़े गए

दिल्ली-NCR से मोबाइल की हुई चोरी बांग्लादेश भेजने की थी तैयारी, 83 फोन के साथ 2 आरोपी पकड़े गए

ये मोबाइल दिल्ली-NCR समेत कई जगहों से चोरी किए गए थे, जिन्हें पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी चल रही थी। छापे के दौरान 83 मोबाइल फोन बरामद हुए।

मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मोबाइल चोरी गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इंटरस्टेट स्तर पर चोरी के मोबाइल फोन खरीदकर बेचने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 83 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, ये मोबाइल दिल्ली-NCR समेत कई जगहों से चोरी किए गए थे और इन्हें पश्चिम बंगाल के रास्ते बांग्लादेश भेजने की तैयारी चल रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम को 27 मार्च को सूचना मिली थी कि यमुना विहार इलाके में कुछ लोग चोरी के मोबाइल फोन इकट्ठा कर दूसरे राज्यों में भेजने का काम कर रहे हैं।

पुलिस ने किराए के मकान में मारा छापा

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर एक किराए के मकान की तीसरी मंजिल पर छापा मारा। छापे के दौरान वहां एक कार्टन में पैक किए जा रहे 83 मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने मौके से सावेज़ निवासी गाजियाबाद और फर्दीन निवासी भलस्वा डेयरी, दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी के मोबाइल फोन दानिश नाम के व्यक्ति से खरीदते थे और बाद में इन्हें कूरियर के जरिए पश्चिम बंगाल भेजकर वहां से बांग्लादेश पहुंचाया जाता था। बरामद मोबाइल फोन में आईफोन, सैमसंग, वनप्लस, वीवो, ओप्पो, रियलमी, रेडमी, पोको, मोटोरोला और अन्य ब्रांड शामिल हैं।

पुलिस ने इन सभी फोन के IMEI नंबर की जांच की तो कई फोन दिल्ली और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग थानों में दर्ज चोरी के मामलों से जुड़े पाए गए। क्राइम ब्रांच अब इस गिरोह के मास्टरमाइंड दानिश की तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें-

SIR प्रक्रिया में कटा पूर्व संसद का नाम, तरुण मंडल का नाम डिलीशन लिस्ट में शामिल

TN Election 2026: तमिलनाडु की दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे 'थलापति', DMK के खिलाफ मोर्चा खोला